Offbeat News: लोग अक्सर छुट्टियां Enjoy करने के लिए कहीं न कहीं घूमने जाते रहते हैं। कुछ लोग जैसे ही छुट्टियां मिलती हैं, वैसे ही अपना सामान बैग में पैक करके निकल पड़ते हैं। लेकिन उसी बैग या सूटकेस को आपकी इस Journey दौरान जहरीले बिच्छू अपना घर बना लें तो तब क्या? अब आप ये सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। दरअसल, ऑस्ट्रिया में एक महिला को क्रोएशिया से छुट्टियां मनाकर लौटने पर अपने सूटकेस में 18 जहरीले बिच्छू मिले हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने जब अपने घर वापस लौटने पर अपना सूटकेस खोला तो उसे जोर का झटका लगा, क्योंकि महिला के बैग में कई सारे बिच्छू थे। उस सूटकेस में 18 बिच्छू मिले। पशु बचाव सेवा संगठन के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। जहां संगठन की तरफ से कहा गया कि इन बिच्छूओं को सुरक्षित उन्हें सौंप दिया गया है। ये सभी बिच्छू एनिमल शेल्टर में हैं। संगठन के मुताबिक बिच्छुओं को अब वापस उनके देश क्रोएशिया छोड़ा जाएगा।
Offbeat News: इससे पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले सामने
रिपोर्ट के मुताबिक, बिच्छुओं का क्रोएशिया से ऑस्ट्रिया आने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दो इस तरह की घटनाएं घट चुकी हैं। जहां हाल ही में लिंज की एक महिला के अपार्टमेंट में एक बिच्छू मिला था, ये महिला भी क्रोएशिया से छुट्टी मनाकर लौटी थी। ये बिच्छू मिलने की घटना के बाद तीन सप्ताह तक घर से बाहर नहीं निकली थी।
संबंधित खबरें…
Offbeat News: गर्लफ्रेंड ने घर बेचकर जुटाए करोड़ों रुपये, बॉयफ्रेंड लेकर हुआ फरार; कर ली दूसरी शादी
Offbeat News: चिड़ियाघर घूमने आई महिला को देख शेरों ने किया कुछ ऐसा, हर कोई हो गया भावुक