Offbeat News: Russian बहू ने बनाया आलू का परांठा, सोशल मीडिया पर यूजर्स ले रहे चटकारे

सोशल मीडिया प्लेटफॉम पर पराठा बनाती रशियन महिला लोगों को खूब पसंद आ रही है। वीडियो खुद महिला ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट से शेयर किया है।

0
326
Offbeat News: रशियन बहू ने बनाया आलू का पराठा, सोशल मीडिया पर यूजर्स ले रहे चटकारे
Offbeat News: रशियन बहू ने बनाया आलू का पराठा, सोशल मीडिया पर यूजर्स ले रहे चटकारे

Offbeat News: भारत अपने खाने के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। कई ऐसे व्यंजन हैं जो देश से लेकर विदेश तक में खाये जाते हैं। ऐसी ही एक डिश है आलू का परांठा, जिसे हर भारतीय ने जरूर खाया होगा, लेकिन देसी आलू का परांठा किसी विदेशी के हाथों शायद ही किसी ने खाया हो। देसी डिश का विदेशी हाथों से क्या स्वाद होगा इसकी कल्पना भी आपने कभी नहीं की होगी।

मगर हम आज आपको एक ऐसे शख्स से मिलवाने जा रहे हैं। जो विदेशी होने के बाद भी फुल देसी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉम पर एक महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, वीडियो में महिला आलू का परांठा बना रही है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें क्या खास है।

Offbeat News: रशियन बहू ने बनाया आलू का पराठा, सोशल मीडिया पर यूजर्स ले रहे चटकारे
Offbeat News

हर रोज अलग- अलग रेसिपी को लेकर तो कई वीडियो सोशल मीडिया पर आती ही रहती हैं। आपकी बात बिल्कुल सच है। हम हर रोज खाने को लेकर नए- नए वीडियो तो देखते हैं, लेकिन हम जिसके बारे में बता रहे हैं वो महिला कोई आम भारतीय महिला नहीं है जो हर रोज अपने किचन में आलू का परांठा बनाती हो।

हम आपको ऐसी महिला के बारे में बता रहे हैं जो एक रशियन महिला है और इंडियन बहू है। पराठा बनाते हुए इस रशियन बहू का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Offbeat News: भारतीय रंग में रंगी रशियन महिला

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर परांठा बनाती रशियन महिला लोगों को खूब पसंद आ रही है। वीडियो खुद महिला ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला भारतीयों का पसंदीदा खाना आलू का परांठा बना रही है। रशियन होने के बावजूद महिला एक दम किसी इंडियन बहू की तरह ही किचन में परांठा बना रही है।

Offbeat News: रशियन बहू ने बनाया आलू का पराठा, सोशल मीडिया पर यूजर्स ले रहे चटकारे
Offbeat News

Offbeat News: यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स

अब इस वीडियो को देख लोग खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को देख तरह- तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने तो यहा तक कह डाला कि अगर आपकी कोई छोटी बहन है तो मेरी उससे शादी करा दो। वहीं दूसरी ओर यूजर्स इसे सबसे अच्छा परांठा बता रहे हैं तो कोई कह रहा है कि ये रशियन महिला किसी इंडियन शेफ से कम नहीं है।

यह भी पढ़े: