झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 22 वर्षीय विवाहिता अपने से करीब 33 साल बड़े प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। घटना मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज मोहल्ले की बताई जा रही है।
पीड़ित पति पुष्पेंद्र ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2024 में करिश्मा के साथ हुई थी। उसका आरोप है कि किशोरपुरा गांव का प्रधान अक्सर उनके घर आता-जाता था और इसी दौरान उसकी पत्नी के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। पति के अनुसार, उसने कई बार इस संबंध का विरोध किया, लेकिन उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया।
शिकायत के मुताबिक, 29 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे जब वह घर पर मौजूद नहीं था, तभी उसकी पत्नी उक्त व्यक्ति के साथ घर से चली गई। आरोप है कि जाते समय वह घर में रखे करीब 2 लाख 40 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गई।
पीड़ित का कहना है कि मोहल्ले के कुछ लोगों ने दोनों को एक साथ जाते हुए देखा है। घटना के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सामान की बरामदगी की मांग की है।
इस मामले में कोतवाली प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:









