हर साल पूरे विश्व में 29 अप्रैल को International Dance Day मनाया जाता है। यह दिवस डांस के अलग-अलग स्टाइल के महत्व को बताने के लिए मनाया जाता है। साथ ही आज Modern Ballet के निर्माता (Creator) Jean-Georges Noverre का जन्मदिन भी है। यह उनके सम्मान के लिए मनाया जाता है।

International Dance Day: इतिहास
International Dance Day की शुरुआत 29 अप्रैल, 1982 में हुई थी। UNESCO के International Theatre Institute के डांस कमेटी ने इस दिवस को मनाने का फैसला किया था। यह दिवस मॉडर्न बैलेट डांस स्टाइल के पिता कहे जाने वाले Jean-Grorges Noverre को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। Jean Georges Noverre एक फ्रांसीसी नृत्यकार थे।
International Dance Day: महत्व
विश्व नृत्य दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य होता है लोगों को नृत्य के प्रति जागरुक करना। इस दिन लोगों की नृत्य के जरिये जोड़ने का प्रयास किया जाता है। लोगों को बताया जाता है कि कैसे नृत्य करना हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होता है। इस दिन डांस की विभिन्न स्टाइल को बढ़ावा दिया जाता है। सभी को उनके डांस स्टाइल करने के लिए प्रेरित किया जाता है।लोगों को समझाया जाता है कि डांस सिर्फ टैलेंट नहीं होता बल्कि अपने तनाव को कम करने, अपने उत्साह को जाहिर करने का एक तरीका भी होता है।
विश्व का सबसे प्रमुख डांस स्टाइल “Tango”
आज भी विश्व में Tango Dance Style को सबसे प्रसिद्ध डांस स्टाइल माना जाता है। इस डांस स्टाइल की शुरुआत Pre-America Old- World Europe के समय 1800 में हुई थी। इस डांस स्टाइल को शुरुआत में केवल महिलाएं अकेले परफॉर्म करती थीं और अब ये कपल डांस स्टाइल भी बन चुका है।

इस डांस का मॉडर्न स्टाइल साल 1900 में न्यूयॉर्क में आया और इसके बाद 1921 में इसने Rudolph Valentino की वजह से अपनी एक अलग पहचान बना ली। आज भी विश्व स्तर पर इस डांस स्टाइल को सबसे ज्यादा सीखा जाता है।
संबंधित खबरें: