
Guinness World Records: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कई बार अजीबो-गरीब रिकॉर्ड देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक रिकॉर्ड अमेरिका के टिकटॉक स्टार ने बना लिया है। दरअसल, इस महिला ने वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे चौड़ा मुंह होने का रिकॉर्ड बनाया है। अक्सर हम लोग बर्गर या सेब के छोटे-छोटे टुकड़े करके खाते हैं लेकिन यह महिला एक बार में पूरा बर्गर और सेब निगल जाती है। अब सोशल मीडिया पर सबसे चौड़े मुंह वाली इस महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर सभी यूजर्स चक्के-बक्के रह गए हैं।

Guinness World Records: मुंह की चौड़ाई मे उड़ाए होश
अमेरिका की टिकटॉक स्टार सामंथा राम्सडेल ने 2021 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे चौड़े मुंह वाली महिला का खिताब अपने नाम कर लिया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक सामंथा के मुंह का कैपेसिटीव गैप 6.52 सेमी. यानी 2.56 इंच पाया गया है। इस टिकटॉक स्टार के लगभग 10 लाख फॉलोअर्स हैं। साथ ही इस महिला ने अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि आप भी कुछ नया और अजीबो-गरीब करतब का रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करें।
Guinness World Record के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इस महिला का वीडियो शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा है, “क्या यह फिट होगा? सबसे बड़ा माउथ गैप (महिला) – @samramsdell5 जैसा कि #GWR2023 किताब में देखा गया है।” इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसमें कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं।
संबंधित खबरें:
नाई ने किया ऐसा काम कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया उसका नाम, देखें Viral Video…