नहीं देखा होगा ऐसा डांस, ऐसे मूव्स सीखने में लग जाएंगे कई साल, क्या आप कर सकते हैं?

0
452
Dance Video
Dance Video

Dance Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो सामने आते हैं। लोग अपने हुनर को सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए शेयर करते हैं। आपने सोशल मीडिया पर हजारों-लाखों डांस के वीडियो देखे होंगे। लेकिन एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसे देखकर आपको लगेगा कि यह दुनिया का सबसे मुश्किल डांस है। अगर किसी से यह सवाल भी किया जाए कि कोई इम्पॉसिबल डांस बताइए तो आप भी इसी वीडियो को दिखाना पसंद करेंगे। दरअसल नेटिजेंस इस वीडियो को सबसे कठिन डांस बता रहे हैं।

अगर डांस की बात करें तो आपने क्रम्प, कंटेम्परेरी, बैले, टैंगो जैसे डांस देखे होंगे। दुनिया भर में कई तरह के डांस फॉर्म हैं। इसके सिवा भी आपने कई तरह के डांस वीडियो देखे होंगे। लेकिन आपने ऐसा डांस वीडियो नहीं देखा होगा। बता दें कि इससे ही मिलता जुलता एक डांस वीडियो फिल्म आरआरआर में था। नाटू नटू गाने और डांस का वीडियो लोगों को खूब पसंद आया था। लेकिन वायरल हो रहे इस डांस की वीडियो देखने के बाद आप नाटू नटू गाने के स्टेप्स भूल जाएंगे।

‘Jack The Ripper’ नाम के ट्विटर अकाउंट द्वारा इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि ‘जौली डांस दुनिया का सबसे मुश्किल डांस है, यह केंद्रीय आइवरी कोस्ट का नृत्य है।’

Dance Video: जौली डांस क्या है?

बता दें कि जौली डांस अफ्रीका में किया जाता है। यह आइवरी कोस्ट के लोगों का पारंपरिक नृत्य है। माना जाता है कि इस डांस का नाम जेला लू जौली नाम की लड़की के नाम पर रखा गया है। यह डांस आमतौर पर पुरुषों द्वारा किया जाता है। इस डांस को करने के दौरान पुरुष फेस पर मुखौटा और अलग तरह का पोशाक पहनते हैं। मुखौटे को लकड़ी की सहायता से तैयार किया जाता है और चमकीले रंग का होता है। इस डांस का आध्यात्मिक महत्व है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here