Andhra Pradesh News: महिला को खोजने में नौसेना ने खर्च किए करोड़ों, फिर हुआ कुछ ऐसा जान कर उड़ गए सबके होश

महिला के समुद्र किनारे से गायब होने की खबर विशाखापट्टनम बीच की है। जहां 23 वर्षीय महिला साई प्रिया सोमवार को आरके बीच पर पति के साथ मैरिज एनिवर्सरी मनाने आई थी।

0
239
Andhra Pradesh News: महिला को खोजने में नौसेना ने खर्च किए करोड़ों, फिर हुआ कुछ ऐसा जान कर उड़ गए सबके होश
Andhra Pradesh News: महिला को खोजने में नौसेना ने खर्च किए करोड़ों, फिर हुआ कुछ ऐसा जान कर उड़ गए सबके होश

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां एक शादीशुदा महिला समुद्र तट से अचानक गायब हो गई। महिला की खोज में भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने समुद्र में डूबने की आशंका में 36 घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया। बताया जा रहा है कि इस सर्च ऑपरेशन में करीब 1 करोड़ रुपये खर्च हो गए। लापता महिला की तलाश में 1 हेलीकॉप्टर और 3 जहाज लगाए गए थे। हालांकि, सब उस वक्त हैरान रह गए जब पता चला कि महिला लापता नहीं हुई बल्कि अपने बॉयफ्रेंड संग नेल्लूर घूमने निकली गई है।

Andhra Pradesh News: महिला को खोजने में नौसेना ने खर्च किए करोड़ों, फिर हुआ कुछ ऐसा जान कर उड़ गए सबके होश
Andhra Pradesh News

Andhra Pradesh News: मैरिज एनिवर्सरी मनाने बीच पर गई थी महिला

महिला के समुद्र किनारे से गायब होने की खबर विशाखापत्तनम बीच की है। जहां 23 वर्षीय महिला साई प्रिया सोमवार को आरके बीच पर पति के साथ मैरिज एनिवर्सरी मनाने आई थी। साई प्रिया का पति श्रीनिवास और पत्नी पहले सिंहाचलम मंदिर में दर्शन करने गए फिर वहां से कपल आरके बीच पर चले गए। दोनों समुद्र किनारे अपने- अपने फोन से फोटो क्लिक कराने लगे और कुछ वीडियो भी बनाई।

इसी दौरान श्रीनिवास के फोन पर कॉल आया और वो काफी देर तक कॉल पर बात करता रहा। इसी बीच अचानक समुद्र किनारे से महिला गायब हो गई। पति ने पत्नी को आस- पास खूब ढूंढ़ा लेकिन कुछ पता नहीं चला। शख्स ने अपनी गुमशुदा पत्नी की रिपोर्ट थ्री टाउन पुलिस थाने में दर्ज कराई।

Andhra Pradesh News: महिला को खोजने में नौसेना ने खर्च किए करोड़ों, फिर हुआ कुछ ऐसा जान कर उड़ गए सबके होश
Andhra Pradesh News

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आशंका जताई की विवाहिता समंदर की लहरों में आकर गुम हो गई है। इसी आशंका में पुलिस ने नौसेना और तटरक्षा बल की मदद ली। इसके साथ ही समुद्र के अंदर तलाशी के लिए गोताखोरों और मछुआरों को समुद्र में उतारा गया। समुद्र से लापता महिला को खोजने के लिए नौसेना ने 3 जहाज और 1 हेलीकॉप्टर लगा दिए। कड़ी मशक्कत के बाद भी महिला का कुछ पता नहीं चला।

Andhra Pradesh News: बॉयफ्रेंड संग भागी महिला

23 वर्षीय साई प्रिया को खोजने में पुलिस प्रशासन ने दिन-रात एक कर दिए। तलाशी अभियान में उस वक्त एक नया मोड़ आया जब शादीशुदा महिला ने टेक्स्ट मैसेज करके खुद अपने लोकेशन की जानकारी दी। महिला ने बताया कि वह अपने बॉयफ्रेंड संग नेल्लूर भाग गई है। मैसेज में महिला ने परिवार से बॉयफ्रेंड के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने का अनुरोध भी किया।

Andhra Pradesh News: महिला को खोजने में नौसेना ने खर्च किए करोड़ों, फिर हुआ कुछ ऐसा जान कर उड़ गए सबके होश
Andhra Pradesh News

वहीं इस मामले में इंस्पेक्टर के.रामा राव ने बताया कि साई प्रिया ने खुद अपने लोकेशन की जानकारी दी और कहा कि वह एकदम सुरक्षित है। इस समय वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ नेल्लूर में हैं। पुलिस इस बात की पुष्टि कर चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक महिला को ढूंढ़ने में लगभग 1 करोड़ रुपये का खर्च आया क्योंकि ऑपरेशन 2 दिनों से अधिक समय लगा था।

गौरतलब है कि विशाखापत्तनम की रहने वाली साई प्रिया की शादी 2020 में श्रीकाकुलम के श्रीनिवास से हुई थी। वह अभी पढ़ाई ही कर रही है और उसका पति हैदराबाद की एक फॉर्मेसी कंपनी में जॉब करता है। सोमवार को कपल अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाने के लिए घूमने निकला था उसी दौरान यह घटना हुई।

यह भी पढ़े:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here