Viral Video: जुनून के साथ किया जाना वाला संघर्ष पहाड़ को भी मिट्टी में मिला देता है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक कंधे पर बैग टांगे तेजी से रात को 12 बजे सड़क पर दौड़ रहा है। इस दौरान उत्तराखंड मूल के फिल्मेकर और पत्रकार विनोद कापड़ी ने बच्चे को सड़क पर इस तरह दौड़ता देख लिफ्ट ऑफर किया। पर उसने लेने से इंकार कर दिया।
उन्होंने बच्चे को साथ डिनर का भी ऑफर दिया इस पर लड़के ने यह कह कर मना कर दिया कि घर पर भाई भूखा रह जाएगा। खुद गाड़ी में सवार विनोद कापड़ी ने सड़क पर दौड़ते हुए लड़के से बात कि तो पता चला कि उसे सेना में भर्ती होना है पर काम के चक्कर में तैयारी करने का समय नहीं मिलता है जिससे वो रोजाना 10 किलोमीटर दौड़कर घर जाता है।
Viral Video: 10 KM हर दिन लगाता है दौड़

विनोद कापड़ी ने लड़के का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो देख कर लोग लड़के के हौसले को सलाम कर रहे हैं। कापड़ी ने जब युवक से बात-चीत की तो उसने बताया कि उसका नाम प्रदीप मेहरा है। वो उत्तराखंड के अलमोड़ा का रहने वाला है। नोएडा सेक्टर 16 के McDonald’s में काम करता है। सुबह 8 बजे काम के लिए घर से निकलना होता है। ऐसे में उसे सेना में भर्ती के लिए तैयारी करने का समय नहीं मिलता है। तो वह रोजाना 10 किमी दौड़कर घर जाता है।
उसने बताया कि मां गांव में है और बीमार है अस्पताल में इलाज चल रहा है। 19 साल के लड़के ने भावुक कहानी बताते हुए कहा कि वह यहां पर अपने बड़े भाई के साथ रहता है। भाई नाइट में काम करता है।
Viral Video: देश कर रहा है सलाम

विनोद कापड़ी लड़के से कहते हैं कि मेरे घर चलो मैं तुम्हे खाना खिलाता हूं। उसने कहा कि नहीं मैं खुद बनाकर खाता हूं। नहीं बनाया तो भाई भूखा रह जाएगा। वो नाइट में काम करता है। लड़के के हौसले को देख कर पूरा देश सलाम कर रहा है। वीडियो को 2 लाख से भी अधिक लोग देख चुके हैं।
लड़के ने मुस्कुराते हुए कापड़ी द्वारा दिए जा रहे डिनर और लिफ्ट के ऑफर को मना कर दिया और बोला की मैं हर दिन इसी तरह दौड़ता हूं अगर गाड़ी में बैठ गया तो मेरा रूटीन खराब हो जाएगा। इस पर विनोद उसे आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं देते हैं और अपनी राह पकड़ लेते हैं।
विस्तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
संबंधित खबरें:
- APN News Live Updates: कांग्रेस नेता Ghulam Nabi Azad ने दिए राजनीति से संन्यास लेने के संकेत
- The Kashmir Files के डायरेक्टर Vivek Agnihotri का फूटा गुस्सा, ट्वीट कर हरियाणा के सीएम Manohar Lal Khattar को दी शिकायत