MCD Election 2022 के नतीजों में कांग्रेस का निराशाजनक प्रदर्शन, छू भी नहीं पाई दहाई का आंकड़ा, पार्टी को चिंतन की सख्‍त जरूरत !

MCD Election 2022:अभी तक जारी रुझानों में कांग्रेस को करारी शिकस्‍त मिल रही है।आलम ये है कि जिन सीटों पर कांग्रेस हमेशा आगे रहती थी।आज उन सीटों को भी गंवा चुकी है, जिन पर कभी उनकी खास सीट होती है।

0
242
MCD Election 2022 Indian National Congress
MCD Election 2022

MCD Election 2022: लगातार तीन बार दिल्‍ली सरकार की चाबी संभालने वाली कांग्रेस आज दिल्‍ली नगर निगम चुनाव के नतीजों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। नतीजों में कांग्रेस के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी के भविष्‍य पर ही सवालिया निशान लग रहा है।अभी तक जारी रुझानों में कांग्रेस को करारी शिकस्‍त मिल रही है।आलम ये है कि जिन सीटों पर कांग्रेस हमेशा आगे रहती थी।आज उन सीटों को भी गंवा चुकी है, जो कभी उनकी खास सीट होती थी।

कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। खासतौर पर उन सीटों को कांग्रेस ने गंवा दिया जो कभी उसकी खासमखास सीट में गिनी जाती थी। ऐसे में एक बार फिर पार्टी को नए सिरे से चिंतन करने की जरूरत है, ताकि अपनी हार के नतीजों की समीक्षा कर बेहतर प्रदर्शन करने पर ध्‍यान केंद्रित कर सके।

MCD Election 2022: Indian National Congress news.
Indian National Congress Office.

MCD Election 2022: 4 दिसंबर को हुई थी वोटिंग

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड के लिए बीते रविवार यानी 4 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। इस दौरान 50.48 प्रतिशत मतदान हुआ था।दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं।दिल्ली नगर निगम के चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में थे।मतगणना के लिए 42 केंद्र बनाए गए थे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here