Sarson Ka Saag Recipe: डिनर में बनाएं पंजाबी स्टाइल सरसों का साग ! एक बार खाएंगे, तो बार-बार मांगेंगे, ऐसे करें झटपट तैयार…

0
105

Sarson Ka Saag Recipe: सर्दियों में मक्का की रोटी और सरसों का साग खाने में बहुत टेस्टी लगता है। पंजाब की फेमस डिश है सरसों दा साग और मक्के दी रोटी। आप घर में बहुत आसानी से सरसों का साग बना सकते हैं। जानिए सरसों का साग बनाने की रेसिपी…

Sarson Ka Saag Recipe: सरसों का साग और मक्की की रोटी पॉपुलर पंजाबी डिश है जिसे हर कोई बहुत स्वाद से खाता है। यह एक ऐसी​ डिश है जो सिर्फ सर्दियों के मौसम में ही खाने को मिलती है। सरसों के साग में ढेर सारा घी और मक्खन डालकर खाने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। आप चाहें तो घर में भी आसानी से सरसों का साग बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। सरसों का साग सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अगर आप भी सर्दियों की शुरुआत अनोखे स्वाद से करना चाहते हैं, तो आप डिनर में सरसों का साग बना सकते हैं।

%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A5%88 %E0%A5%87%E0%A5%8B%E0%A5%8B%E0%A5%81
sarso ka saag

सरसों का साग बनाने की रेसिपी

सरसों का साग बनाने के लिए आपको 500 ग्राम सरसों के पत्ते, 250 ग्राम बथुआ और 250 ग्राम पालक चाहिए।

सरसों के पत्तों में डंठल ज्यादा मोटे नहीं हों और फूल भी ज्यादा नहीं होने चाहिए।

पालक और सरसों को अच्छी तरह से धो लें और बथुआ के पत्ते निकालकर इन्हें भी धो लें।

साग में मिट्टी लगी होती है इसलिए आपको सभी चीजों को 3-4 बार अच्छी तरह से धोना जरूरी है।

अब सारी चीजों को बारीक काट लें।

अब एक बड़ी गांठ लहसुन, 2 इंच अदरक और 2-3 हरी मिर्च लेकर को बारीक काट लें।

एक प्रेशर कुकर लें और उसमें पालक, बथुआ और सरसों को डालकर गैस पर चढ़ा दें।

साग में आधा कप पानी और स्वादानुसार नमक डाल दें और मीडियम फ्लेम पर 1 सीटी लगा दें।

गैस बंद कर दें और प्रेशर कुकर खोलें और अब इसमें कटा लहसुन, मिर्च और अदरक मिला दें।

अब साग को चमचे से मैश कर दें और कुकर को किसी प्लेट से ढककर करीब आधा घंटे तक धीमी आंच पर साग को पकने दें।

बीच-बीच में साग को हल्का मैश करते रहें और पानी कम लगे तो आप थोड़ा उबला हुआ पानी भी मिला सकते है।

करीब 25 मिनट बाद साग में 2-3 चम्मच मक्का का आटा डाल दें और इसे भी अच्छी तरह से साग में मिक्स कर दें।

अब साग के लिए तड़का तैयार कर लें। इसके लिए 3-4 चम्मच देसी घी गर्म करें और उसमें 1 कटा हुआ प्याज डाल दें।

प्याज के हल्का ब्राउन होने पर 2 कटी हरी मिर्च, 8 कली लहसुन और 1 इंच अदरक का टुकड़ा कटा हुआ डालें।

अह 1 बड़ा टमाटर (बारीक कटा हुआ ) डालें और स्वादानुसार नमक और थोड़ा धनिया पाउडर मिला दें।

जब टमाटर अच्छें से पक जाएं तो तैयार सरसों के साग को इसमें मिला दें। अब साग को अच्छें से पकनें दें।

साग में ऊपर से डालने के लिए तड़का बना लें

इसके लिए पैन में 1 चम्मच घी गर्म करें और उसमें थोड़ा जीरा, हींग, थोड़ा कटा हुआ लहसुन डाल दें।

इसमें 2 कटी हरी मिर्च और 2 टुकड़ा साबुत लाल मिर्च भी डाल दें।

तैयार साग को सर्व करने से पहले तड़के को साग के ऊपर डालें और मक्के की रोटी के साथ खाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here