Makke ki Roti Benefits: सर्दियों के मौसम में मक्के की रोटी का अधिकांश लोग सेवन करते हैं। सर्दियों का मौसम मक्के की रोटी और सरसों के साग के बिना अधूरा माना जाता है। सरसों के साग के फायदे तो आपने सुने ही होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं मक्के की रोटी के भी कई फायदे होते हैं। मक्के की रोटी में विटामिन ए, बी, ई, कॉपर, जिंक, पोटेशियम समेत कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस रोटी में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं। मक्के की रोटी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है उतनी ही यह आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी होती है। आइए जानें मक्की की रोटी खाने के फायदे..
हृदय के लिए है फायदेमंद
मक्के की रोटी का नियमित रूप से सेवन करने से यह शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखने में मदद करती है। जो कि हमारे दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करने में भी मदद करता है।
मक्के की रोटी की तासीर गर्म होती है

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। मक्के की तासीर गर्म होती है। इसकी रोटी खाने से शरीर गर्म रहता है और सर्दी के मौसम में ठंड कम लगती है।
एनीमिया की समस्या से राहत दिलाती है
शरीर में खून की कमी में सुधार करने के लिए मक्के की रोटी बेहद गुणकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह गेंहू की रोटी की तुलना में आसानी से पच जाती है। साथ ही इसमें मौजूद जिंक, आयरन और बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की वृद्धि में अहम भूमिका निभाते हैं। मक्के की रोटी में पर्याप्त मात्रा में जिंक, आयरन, बीटा कैरोटीन होते है जो शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। एनीमिया के रोगियों को मक्के की रोटी का सेवन नियमित रुप से करना चाहिए।
हड्डियों व जोड़ों की समस्या से राहत
मक्के की रोटी में मैग्नीशियम और आयरन पाया जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं इसमें जिंक, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। मक्के की रोटी का सेवन करने से आपकी हड्डियां मजबूत बनती है और जोड़ों के दर्द की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
वजन कम करने में मददगार
मक्के की रोटी का सेवन करने से हमारे शरीर को फाइबर मिलता है जो कि आपको पाचन संबंधी समस्याओं से राहत पाने में मदद करता है। यह शरीर में कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। साथ ही फाइबर युक्त आहार आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है जिससे कि आप ज्यादा नहीं खातें हैं।