Fashion Tips: कम पैसों में चाहिए स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक, दिल्ली के इन बाजारों से करें बेहिसाब शॉपिंग

0
590
Fashion Tips: कम पैसों में चाहिए स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक, दिल्ली के इन बाजारों से करें बेहिसाब शॉपिंग
Fashion Tips: कम पैसों में चाहिए स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक, दिल्ली के इन बाजारों से करें बेहिसाब शॉपिंग

Fashion Tips: महिलाओं को हमेशा से शॉपिंग करना पसंद है। अक्सर बाजार जाते समय महिलाएं चाहती हैं कि वे कम से कम पैसों में ज्यादा से ज्यादा सामान खरीद सकें। इतना ही नहीं बल्कि अपने बजट में उनको अपने लुक को ट्रेंडी भी रखना होता है। इसके लिए दिल्ली के कई ऐसे बाजार जहां महिलाएं कम बजट में भी अपनी पसंद की चीजों की जमकर शॉपिंग कर सकती हैं। इस खबर में हम आपको दिल्ली के पांच मशहूर बाजारों के बारे में बताएंगे।

MbAdEz5t?format=jpg&name=small

Fashion Tips: दिल्ली के सबसे सस्ते मार्केट

सरोजिनी नगर

दिल्ली का सरोजिनी नगर मार्केट काफी मशहूर है। यहां सभी दामों में लेटेस्ट ड्रेस और फुटवियर मिल जाते हैं। यहां की ज्वैलरी महिलाओं को सबसे ज्यादा पसंद आती हैं। इस बाजार में आपको दुकानदारों से काफी बार्गेनिंग करनी पड़ेगी।

EostYWvUYAMIsFv?format=jpg&name=large
सरोजिनी नगर

गांधीनगर मार्केट

यह मार्केट दिल्ली का थोक बाजार है। यहां से आपको ट्रेंडिंग जींस और टॉप काफी सही दाम पर मिल जाएंगे। यहां से कपड़े ले जाने पर आपके पास काफी पैसे बचेंगे।

FXTK8yPUcAAQ JE?format=jpg&name=small
Gandhi Nagar Market

जनपथ मार्केट

जनपथ मार्केट अपने वेस्टर्न वियर के लिए फेमस है। यह मार्केट सीपी के बेहद करीब है। यहां लड़कियों के लिए पार्टी वियर ट्रेंडिंग ड्रेस काफी अफॉर्डेबल रेट पर मिल जाते हैं।

EmT7XZBVgAA5KEP?format=jpg&name=medium
Fashion Tips: Janpath Market

तिलकनगर मार्केट

दिल्ली के तिलकनगर मार्केट को तिलकनगर सेंट्रल मार्केट के नाम से भी जाना जाता है। यहां स्टाइलिश कपड़ों का पूरा स्टॉक मिल जाएगा। यहां आपको थान के कपड़े भी काफी अच्छे दामों पर मिल जाते हैं।

El7DVUyVkAAogvj?format=jpg&name=small
Fashion Tips: Tilak Nagar Market

यहां से आप कटपीस लेकर भी अपने लिए कम दामों में डिजाइनर ड्रेस बनवा सकते हैं। यह मार्केट हैवी ड्रेस जैसे लहंगा, लांचा और गाउन के लिए भी काफी फेमस है।

कमला नगर

FCyzFw7VcAMwvB1?format=jpg&name=medium
Fashion Tips: Kamla Nagar Market

इस मार्केट में ब्रांड्स से लेकर स्ट्रीट शॉप्स तक के कई ऑप्शन मौजूद हैं। इसी के साथ यह जगह अपने फूड प्वाइंट और हैंग आउट प्लेस के लिए भी काफी फेमस हैं।

संबंधित खबरें:

Denim wear tips: डेनिम जींस को धुलते समय इन बात का रखें ध्यान, चमक रहेगी बरकरार

मानसून में क्या पहनें और क्या नहीं, इसे लेकर कन्फ्यूज़ हैं तो इन टिप्स को अपनाएं..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here