Denim wear tips: डेनिम जींस को धुलते समय इन बात का रखें ध्यान, चमक रहेगी बरकरार

जींस एक ऐसा पहनावा है, जिसे हर कोई पहन सकता है। जींस कंफर्टेबल होता है। जींस की खासबात ये है कि वह पूरे पैर को कवर कर लेता है।

0
366
Denim wear tips
Denim wear tips: डेनिम जींस को धुलते समय इन बात का रखें ध्यान

Denim wear tips: जींस एक ऐसा पहनावा है, जिसे हर कोई पहन सकता है। जींस कंफर्टेबल होता है। जींस की खासबात ये है कि वह पूरे पैर को कवर कर लेता है। आप इसे कुर्ती, टॉप, क्रॉप टॉप, टी शर्ट किसी के साथ भी कैरी कर सकती हैं। जींस हर लुक में बेहद ही प्यारा लगता है। आप इसे किसी भी मौके पर कैरी कर सकती है जैसे, शादी, पार्टी, और घूमने के लिए। आपको बता दें कि आजकल चाहे लड़कियां हो या लड़के जींस को ही पहनना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है जींस को रोज-रोज धोने (how to wash denim jeans) से कलर फीका पड़ जाता है। ऐसे में आज हम आपको जींस धुलते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ये बताने जा रहे हैं-

Denim wear tips
Denim wear tips

Denim wear tips: जींस को धोने का सही तरीका –

  • आप अपने जींस को हफ्ते में एक बार ही धोएं। ऐसा करने से जींस की चमक फीकी नहीं पड़ेगी।
  • जींस के मुलायमपन के लिए आप फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल करें।
  • आपको बता दें कि जींस के अंदर एक टैग लगा होता है जिसमें जींस कैसे धोया जाए उसका तरीका लिखा होता है। उसे जरूर पढ़ें।
  • जींस को धोने में ब्लीच का इस्तेमाल कभी न करें। इससे रंग फीका पड़ जाता है।
  • जींस को हमेशा हाथ से धोना चाहिए क्योंकि मशीन में वॅाश करने से इसका कलर निकलता है।
  • जींस को कड़ी धूप में बिल्कुल नहीं सुखाना चाहिए, इससे कपड़ा खराब होता है।
bigstock Detail of the front of a worn 26327777
Denim wear tips

जींस ख़रीदते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

ज्यादातर लोगों को जींस खरीदने का सही तरीका नही पता होता है, इसलिए वो कैसा भी जींस उठा कर ले आते हैं। आपको दें कि जींस खरीदने से पहले लेबल जरूर जांचना चाहिए ताकि जींस में डेनिम यानी कॉटन की मात्रा पता कर सकें।

यह भी पढ़ें:

White Hair: सफेद बालों से हैं परेशान? अपनाएं ये टिप्स झट से पाएंगे छुटकारा

Aam Panna Recipe: गर्मी में पीना चाहते हैं कुछ ठंडा तो ट्राई करें आम पन्ना, घर पर ऐसे कर सकते हैं झटपट तैयार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here