Dandiya Night: देशभर में नवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। 15 अक्टूबर से शुरू हुए शारदीय नवरात्रि का समापन 24 अक्टूबर को होगा। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में डांडिया उत्सव को लेकर विशेष माहौल है। हर उम्र के लोग डांडिया का नाम सुनते ही ऊर्जा और खुशी से नाच उठते हैं। अगर आप भी गरबा और डांडिया नाइट को लेकर इक्साइटिड हैं तो बिना देरी किए दिल्ली एनसीआर की इन जगहों को एक्सप्लोर कर डालिए, क्योंकि इससे बेस्ट आपको शायद ही कहीं मिले।
गौरतलब है कि नवरात्रि के ये 9 दिन किसी महाउत्सव से कम नहीं माने जाते हैं। देशभर में इन दिनों श्रृद्धालु मां दुर्गा की भक्ति-अराधना में डूबे रहते हैं। साथ ही, जगह-जगह गरबा और डांडिया नाइट का भी आयोजन किया जाता है। आजकल इसका क्रेज इतना बढ़ गया है कि नवरात्रि शुरू होने से पहले ही लोग इंटरनेट पर इस तरह के आयोजनों को ढूंढना शुरू कर देते हैं।

Dandiya Night: दिल्ली-NCR में ये रहे बेस्ट ऑप्शन
अगर आप भी दिल्ली-NCR में रहते हैं और डांडिया नाइट जैसे इवेंट्स में शामिल होना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर की उन तमाम जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां पहुंचकर आप भी इन कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं।
1. पैसिफिक मॉल, पीतमपुरा
इस साल के नवरात्रि उत्सव में पैसिफिक मॉल, पीतमपुरा 20 और 21 अक्टूबर 2023 को डांडिया नाइट्स का आयोजन कर रहा है। बता दें, ये एक रूफ टॉप डांडिया नाइट होगी। प्रोग्राम शाम के 7:30 बजे से शुरू होगा जिसमें फूड स्टॉल्स, लाइव म्यूजिक और डीजे भी रहेगा।
2. जल्सा 7.0, पीतमपुरा
दिल्ली के रोटरैक्ट क्लब की ओर से जल्सा 7.0 का आयोजन किया जा रहा है। ये डांडिया नाइट साउथ दिल्ली इलाके में काफी मशहूर है। इस साल ये पीतमपुरा के सीपी ब्लॉक के एमसीडी पार्क में होगी। 22 अक्टूबर को शाम 6 बजे से ये डांडिया नाइट शुरू होगी।
3. इमपरफेक्टो, गुरुग्राम
अगर आप गुरुग्राम में रहते हैं और डांडिया नाइट का मजा लेना चाहते हैं तो आपको बता दें, गुरुग्राम में लाइव डांडिया होने जा रहा है। ये डांडिया नाइट 22 अक्टूबर 2023 को इमपरफेक्टो पाटियो, सेक्टर 51, एम2के कॉरपोरेट पार्क, गुरुग्राम में होगा जोकि आपके लिए एक बढ़िया विकल्प रहेगा।
4. डांडिया नाइट विथ शिबानी कश्यप, गुरुग्राम
गुरुग्राम में 21 अक्टूबर 2023 को लाइव डांडिया होने जा रहा है। खास बात ये है कि इस कार्यक्रम में बॉलिवुड की मशहूर सिंगर शिबानी कश्यप लाइव परफॉम करेंगी।
5. डांडिया गरबा नाइट-सीजन 9, सरिता विहार
कई सालों से हो रहे मशहूर डांडिया-गरबा नाइट का आयोजन इस साल भी दिल्ली के सरिता विहार में होने जा रहा है। बता दें, ये इस प्रोग्राम का सीजन 9 है। 22 अक्टूबर 2023 को ये डांडिया नाइट रखी गई है।
6. स्पेक्ट्रम मेट्रो मॉल, नोएडा सेक्टर 75
डांडिया नाइट की धूम नोएडा सेक्टर 75 स्थित स्पेक्ट्रम मेट्रो मॉल में भी रहेगी। यहां 21 अक्टूबर को शाम 6 बजे से डांडिया नाइट का आयोजन है।
7. वेगस मॉल, द्वारका
दिल्ली के द्वारका में स्थित Vegas Mall में भी 21-22 अक्टूबर को डांडिया का कार्यक्रम होगा। आप इसे भी एक बेहतर ऑप्शन मान सकते हैं।
यह भी पढ़ें: