Chyawanprash: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे हैं नकली च्यवनप्राश? इस तरीके से पता करें असली है या नकली…

0
32

Chyawanprash: च्यवनप्राश एक प्राचीन आयुर्वेदिक उपचार है जो इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाने का काम करता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए च्यवनप्राश हमेशा से जरूरी माना गया है। इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ सर्दियों में यह शरीर को मजबूती प्रदान करता है। सर्दियों में अगर आप रोजाना च्यवनप्राश खाएंगे तो सर्दी, जुकाम और फ्लू से बचे रहेंगे। यह शरीर को संक्रमण मुक्त भी रखता है। अगर आप च्यवनप्राश नहीं खाते है तो दवा के रूप में ही सही इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इसे खाना शुरू कर दीजिए।

Chyawanprash: 40 से 50 तरह की चीजों को मिलाकर बनाई गई एक ऑयुर्वेदिक औषधी को च्यवनप्राश कहा जाता है। इसमें आंवले का इस्तेमाल मुख्य तौर से किया जाता है। आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन- C होता है। सभी सामान को पकाने के बाद उसमें चीनी या शहद मिलाकर एक पेस्ट जैसा तैयार किया जाता है। जिसे बच्चों से लेकर बूढ़े तक आसानी से खा सकते हैं।

जितना फायदा च्यवनप्राश खाने से होता है लगभग उतना ही नुकसान नकली च्यवनप्राश खाने से हो सकता है। इसलिए असली-नकली में फर्क समझना जरूरी है। नकली च्यवनप्राश को आसानी से घर पर ही पहचाना जा सकता है। नकली च्यवनप्राश हेल्थ से जुड़ी कई बीमारियों का कारण बन सकता है। इन ट्रिक्स से आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि असली और नकली च्यवनप्राश में क्या अंतर है?

सली और नकली च्यवनप्राश में कर सकते हैं फर्क?

Chyawanprash2
Chyawanprash

चख कर भी लगा सकते हैं पता

च्यवनप्राश को टेस्ट करके भी इसके असली-नकली का फर्क कर सकते हैं। असली च्यवनप्राश का टेस्ट हल्का सा कड़वा होता है और अगर च्यवनप्राश ज्यादा मीठा है तो इसमें चीनी मिलाई गई है और यह च्यवनप्राश नकली है।

दूध से भी लगा सकते हैं पता

च्यवनप्राश असली है या नकली इसे आप दूध में डालकर भी आसानी से पता कर सकते हैं। अगर च्यवनप्राश नकली है तो दूध में आसानी से घुल जाएगा वहीं असली च्यवनप्राश को दूध में आसानी से घुलने में दिक्कत होती है। आप दूध की जगह पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्मेल से करें पता

असली च्यवनप्राश को सूंघने पर दालचीनी, इलायची और पिप्पली की तेज स्मेल आती है और नकली च्यवनप्राश में किसी भी तरह की खुशबू नहीं होती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें :

Health Tips: तेजी से घटाना है वजन तो हल्दी का पानी है रामबाण इलाज!

Winter Care Tips: ठंड के मौसम में पैरों की उंगलियों में है सूजन, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here