India Legal App:अब आपको किसी भी प्रकार की कानूनी मदद के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब आप सभी के बीच आ गया है इंडिया लीगल ऐप। इस ऐप के माध्यम से आप अपने कानूनी परेशानी का समाधान पा सकते हैं। जी हां, आज इंडिया लीगल रिसर्च फाउंडेशन की ओर से आयोजित वेबीनार में इंडिया लीगल ऐप को लॉन्च किया गया। देश के हर एक नागरिक को बेहतर और मजबूत कानूनी सहायता देने वाले इस ऐप को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व सीजेआई एमएन. वेंकटचलैया ने लॉन्च किया।
बता दें कि पद्म विभूषण से सम्मानित जस्टिस एमएन. वेंकटचलैया इंडिया लीगल के मुख्य संरक्षक भी हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा,”इंडिया लीगल ऐप का उद्घाटन करना सौभाग्य की बात है जो न केवल न्याय चाहने वालों की मदद करेगा, बल्कि इससे कानून जगत के लोगों को भी सहायता मिलेगी।” उन्होंने आगे कहा,”आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने सब कुछ बदल दिया है। इंटरनेट जैसी तकनीकी प्रगति ने दुनिया की काफी मदद की है।” इस दौरान न्यायमूर्ति एमएन वेंकटचलैया ने एक ऐसे व्यक्ति के लाइव कॉल का जवाब दिया जिसे अपने बकाया वेतन की वसूली के लिए कानूनी मदद की जरूरत थी।

India Legal App: ऑडियो, वीडियो और टेक्स्ट के रूप में लोगों को दी जाती है मदद
आपको बता दें कि इंडिया लीगल ऐप समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तबके को कानूनी सहायता देने का काम करता है। इस ऐप की मदद से यूजर को वकील उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे कि वे अदालत के समक्ष अपना पक्ष रख सकें या खुद का बचाव कर सकें। इस ऐप की मदद से वकीलों तक पहुंच उपलब्ध कराई जाती है। यह ऐप बहुत डायनैमिक है क्योंकि इसके जरिए ऑडियो, वीडियो और टेक्स्ट के रूप में मदद यूजर को दी जाती है। वकील के रूप में मदद पहुंचाने के अलावा इस ऐप की मदद से आप कई दस्तावेज भी तैयार करवा सकते हैं। इस ऐप के जरिए बजट फ्रेंडली कानूनी सहायता के विकल्प मिलते हैं। सामान्य भाषा में कहें तो यह कभी यूजर को कानूनी मामलों में अकेला नहीं पड़ने देता है। इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 24X7 उपलब्ध है। यानी कि आप जब चाहें तब इस ऐप का लाभ ले सकते हैं।

जानिए इस ऐप के कुछ खास फीचर्स:-
- इंडिया लीगल ऐप समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तबके को कानूनी सहायता उपलब्ध कराता है। यूजर ऐप के जरिए अलग-अलग तरह की कानूनी सहायता अपनी सुविधानुसार पा सकते हैं।
- ये ऐप बिल्कुल मुफ्त है, जिसे आप प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से अपने फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं।
- इस ऐप की मदद से आप अपने कानूनी दस्तावेज तैयार करवा सकते हैं। ऐप की मदद से यूजर को जल्द से जल्द कानूनी सहायता दी जाती है। आप ऐप की मदद से वकीलों से बात कर सकते हैं,यह आपको कारोबार के मामले में मदद करता है। यहां तक कि आप कॉन्ट्रैक्ट भी तैयार करवा सकते हैं। रियल स्टेट, स्टार्ट अप, परिवार और निजी मामलों के लिए भी यह ऐप मददगार है।
- इंडिया लीगल सुरक्षा कवच– यह एक ऐसा बजट फ्रेंडली फीचर है जिसके जरिए कई तरह की कानूनी सहायता दी जाती हैं। इसमें आधे घंटे की मुफ्त कानूनी सलाह, किराये के एग्रीमेंट बनाना, एफिडेविट बनवाना, लॉ के छात्रों के लिए पाठ्य सामग्री, लीगल मैगजीन, वीडियो कंटेंट, एक्सक्लूसिव लीगल टॉक और कई तरह के ग्रुप इवेंट जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
- SOS सर्विस– यह एक मुफ्त हेल्पलाइन है। जो कि हमेशा उपलब्ध रहती है। जब भी आपको मदद चाहिए। इंडिया लीगल टीम आपके लिए उपलब्ध रहेगी।
- टॉक टू लॉयर– यह एक ऐसा फीचर है जिसके जरिए अनुभवी वकील फोन पर मदद करने के लिए उपलब्ध रहते हैं।
यह भी पढ़ेंः
India Legal App का मेगा लॉन्च, वरिष्ठ वकील प्रदीप राय बोले- अब जरूरतंदों को न्याय मिलना होगा और आसान