Top 7 Novel : लुगदी साहित्य के नाम पर साहित्य से अलग एक और भी दुनिया है। यह नाम किसने और क्यों दिया, इस पर जानकारियों की कमी नहीं है। बड़े प्रकाशक जो एक समय इनसे दूरी बनाए हुए थे आज की तारीख में वे सभी इन तथाकथित लुगदी साहित्य को अपने यहां से अच्छे कलेवर में प्रकाशित कर रहे हैं। इन साहित्य को पढ़ने वाले लोगों की अच्छी-खासी संख्या है ऐसे में प्रकाशक भी अच्छी संख्या में इन उपन्यासों को बेच पाने में कामयाब हो रहे हैं। एक समय में सुरेंद्र मोहन पाठक, ओम प्रकाश शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा जैसे लेखकों को पेंगुइन, हॉर्पर या अन्य बड़े प्रकाशक अपने यहां से छापने को तैयार नहीं थे लेकिन आज यह सब कुछ बदल गया है। अपराध, रहस्य और रोमांच की दुनिया के नॉवेल में अगर आपकी दिलचस्पी है तो यह 7 उपन्यास आपको जरूर पढ़ने चाहिए।
1. द गर्ल इन रूम 105, लेखक – चेतन भगत, प्रकाशक – बेस्टलैंड

- आखि़री बाज़ी, लेखक- एस. हुसैन जैदी, प्रकाशक – प्रभात प्रकाशन
इस नॉवेल के विषय में अभिनेता संजय दत्त ने लिखा है, ”आज के बेहतरीन लेखकों में से एक… उनमें अपने किरदारों को जीवंत करने की अद्भुत क्षमता है. मैं उनकी लेखनी का बड़ा फैन हूं।”

3. कुएं का राज, लेखक- इब्ने सफ़ी, प्रकाशक – हॉर्पर हिंदी

4. मैं अपराधी जन्म का, लेखक – सुरेन्द्र मोहन पाठक, प्रकाशक – हिंद पॉकेट बुक्स

5. काला नाग, लेखक – सुरेन्द्र मोहन पाठक, प्रकाशक – पेंगुइन बुक्स इंडिया

6. तकदीर का तोहफा, लेखक – सुरेन्द्र मोहन पाठक, प्रकाशक – सूरज पॉकेट बुक्स

7. ज़मीर का कैदी, लेखक – सुरेन्द्र मोहन पाठक, प्रकाशक – हॉर्पर हिंदी
