केंद्र सरकार ने 16 YouTube चैनलों – 6 पाकिस्तानी और 10 भारतीय – को किया ब्लॉक

0
277
YouTube Action
YouTube Action

केंद्र सरकार ने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के लिए 16 YouTube चैनलों – 6 पाकिस्तानी और 10 भारतीय – को ब्लॉक कर दिया है। एक फेसबुक अकाउंट को भी सरकार ने ब्लॉक कर दिया है।

YouTube चैनल का हो रहा था गलत इस्तेमाल

जिन चैनलों को ब्लॉक किया गया है उन यूट्यूब चैनलों के 68 करोड़ से अधिक यूजर्स थे। सरकार के अनुसार, ये यूट्यूब चैनल भारत में दहशत पैदा करने, सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए झूठी, असत्यापित जानकारी फैला रहे थे।

यह देखा गया कि इन चैनलों का इस्तेमाल राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत के विदेशी संबंधों, सांप्रदायिक सद्भाव और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित मामलों पर सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें फैलाने के लिए किया गया था।

देश के ही कुछ YouTube चैनलों के कंटेंट में एक समुदाय को आतंकवादी के रूप में संदर्भित किया गया, और विभिन्न धार्मिक समुदायों के सदस्यों के बीच घृणा को भड़काया गया।

वहीं पाकिस्तान के यूट्यूब चैनलों को भारतीय सेना, जम्मू और कश्मीर जैसे विभिन्न विषयों पर भारत के बारे में फर्जी खबरें पोस्ट करने के इस्तेमाल किया गया था। इन चैनलों के कंटेंट को राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत की संप्रभुता और अखंडता और दूसरे देशों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों के दृष्टिकोण से पूरी तरह से गलत और संवेदनशील माना गया।

संबंधित खबरें…

Youtube Channel Ban In India: सरकार ने फेक न्यूज फैलाने वाले 22 YouTube चैनल्स को किया बैन, यहां देखें पूरी लिस्ट