देश के विभिन्न हिस्सों में इस समय कड़ी गर्मी पड़ रही है। पूरा देश इस समय चिलचिलाती गर्मी और लू की चपेट में है।  कल दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में पारा 45 के पार रहा।  दिल्ली के कुछ हिस्सों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य औसत से चार डिग्री ऊपर था।  भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रिज एरिया और आया नगर में तापमान 46 डिग्री पार कर गया, जबकि पालम में तापमान 47 डिग्री रहा, जिससे लू चलती रही।  पड़ोस के गुरुग्राम व फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री रहा। आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार 6 जून तक लोगों को इस भीषण गर्मी से छुटकारा नहीं मिल पाएगी।  हालांकि, 6 जून को बारिश की संभावना से राहत मिलने के आसार हैं।

APN Grab 05/06/2017दरअसल इस समय पूरे देश का लगभग यही हाल है।  उत्तर प्रदेश और बिहार में जहां तापमान 46.1 दर्ज किया गया वहीं चंडीगढ़ और राजस्थान में यह 45  डिग्री सेल्सियस रहा जो पिछले पांच साल में अधिकतम तापमान है।  वैसे राजस्थान में शनिवार को हल्की बारिश हुई थी पर रविवार की गर्मी ने फिर लोगों की हालत खराब कर दी।  इसी तरह पंजाब और हरियाणा में लू का भयानक प्रकोप जारी रहा और बठिंडा का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  हालांकि महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार को भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़े पर बिजली गिरने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।

फिलहाल इस तेज गर्मी से सब बेहाल हैं और इससे लोगों के कामकाज और आम जनजीवन पर भी असर पड़ रहा है। वैसे तो आज पर्यावरण दिवस है और हम कह सकते है कि पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण ने हम सबको अपने प्रकोप से बेहाल कर रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here