दुल्हन के हाथ मेंहदी से रंगे थे, दूल्हा का चेहरा खुशी से चमक रहा था। आसपास का माहौल आनंदमय था कि तभी धड़ाम की एक तेज आवाज ने पूरा माहौल ही बदल कर रख दिया। ये घटना ओडिशा के बोलनगीर जिले की है जहां एक गिफ्ट पैक में विस्फोट होने से एक नवविवाहित शख्स, उसकी दादी और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। उपहार ने खुशियों के रंग में भंग डाल पूरे माहौल को मातम में बदल दिया। इस विस्फोट में कई लोग जख्मी भी हो गए। दुल्हन गंभीर रूप से घायल है जहां उसे नजदीक के चिकित्सालय में उपचार हेतु भेजा गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक गिफ्ट में बॉम्ब देने वाले शख्स के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

पुलिस का कहना है कि, परिवार को किसी ने गिफ्ट की पैकिंग में बम दे दिया था। बताया जा रहा है कि गिफ्ट पर रायपुर लिखा हुआ था। इस धमाके में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गयी तथा पांच दिन पहले विवाह के बंधन में बंधे उसके पोते की मौत राउरकेला के एक अस्पताल में हो गई। विवाहिता का इलाज बुरला के अस्ताल में चल रहा है। हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित दंपति की पांच दिन पहले शादी हुई थी, जिसके बाद उनके लिए रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। इस दौरान लोग नवविवाहित दंपति को बधाई देते हुए उन्हें गिफ्ट दे रहे थे। इस बीच एक अज्ञात शख्स भी स्टेज पर पहुंचा और नवविवाहिता को तोहफा दिया।

18 फरवरी को पाटनगढ़ में रहने वाले सौम्य शेखर साहू की शादी बौध जिले की रीमा साहू से हुई थी। पुलिस कैमरो की जांच कर रही है। शादी में आए लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जिस शख्स ने यह उपहार दिया है वो कोई अपना था या कोई दोस्त, हित।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here