Weather Update: Delhi-NCR में बादल छाए रहने से मामूली राहत, कई इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना

Weather Update: गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। बीते रविवार को दिल्‍ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।

0
308
Weather Update
Weather Update

Weather Update:दिल्‍ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से बादल छाए रहने से तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। लोगों को गर्मी से मामूली राहत भी मिली।मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

इसके चलते 13 से 17 अप्रैल के बीच धूल भरी आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है। मौसम के इस बदलाव का असर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के साथ पश्चिमी यूपी व कानपुर मंडल के जिलों में पड़ेगा। बारिश ही वजह से तापमान में भी कमी आ सकती है। दिल्‍ली में आज सूर्योदय सुबह 5.40 बजे और सूर्यास्‍त सांय 6.46 मिनट पर होगा।

Weather Update
Weather Update

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ हो रहा है सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार चार पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की पहाड़ियों में बने, लेकिन उनकी सक्रियता दूर तक नहीं रही। इसी वजह से गर्मी का असर दिनोंदिन बढ़ता गया।अब 12 अप्रैल की आधी रात से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो पश्चिमी हिमालय से शुरू होकर उत्‍तर प्रदेश सहित कई राज्यों की तरफ बढ़ेगा।

इसके साथ ही 15 को एक और विक्षोभ बनने की उम्मीद है, जो 17 अप्रैल तक सक्रिय रह सकता है। इसके चलते कानपुर समेत कानपुर देहात, उन्नाव, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, बांदा, जालौन, महोबा, कन्नौज, चित्रकूट, इटावा आदि जिलों में 13 से 17 अप्रैल के बीच धूल भरी आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है।गर्मी के इस सीजन की यह पहली बारिश होगी।

Weather Update: पारा 42 डिग्री के पार

dust noida
Dust Strom


गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। बीते रविवार को दिल्‍ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी मामूली बढ़त के साथ 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी अधिकतम 58 और न्यूनतम 18 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार आज हवा में नमी 47 प्रतिशत दर्ज की गई है।

यहां जानिये क्‍या रहेगा आपके शहर में तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्‍यूनतम तापमान
दिल्‍ली39 डिग्री सेल्सियस24 डिग्री सेल्सियस
नोएडा40 डिग्री सेल्सियस24 डिग्री सेल्सियस
मुंबई34 डिग्री सेल्सियस27 डिग्री सेल्सियस
कोलकाता37 डिग्री सेल्सियस29 डिग्री सेल्सियस
चेन्‍नई35 डिग्री सेल्सियस29 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ41 डिग्री सेल्सियस26 डिग्री सेल्सियस
बेंगलुरु31 डिग्री सेल्सियस23 डिग्री सेल्सियस

संबंधित खबरें