Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पारा फिर बढ़ने लगा है। यही वजह थी कि पांच दिन बाद रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम विभाग (Indian Metereological Depratment) ने सोमवार को तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। मंगलवार से दिल्ली में दोबारा लू चलेगी। मौसम विभाग ने मंगलवार से लेकर अगले पांच दिन तक लू चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद लू चलने से मंगलवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और बुधवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

Weather Update: पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना
उत्तराखंड के उच्च हिमालयी इलाकों में प्री मानसून एक्टिविटी अगले तीन-चार दिन जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान कुमाऊं मंडल के ऊंचाई वाले इलाकों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में तापमान में तेजी आएगी।
सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वीकेंड के दिन तापमान 40.7 डिग्री अधिकतम और न्यूनतम 21.9 डिग्री तक पहुंच गया था। सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को मौसम विभाग की तरफ से तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अब गर्मी का प्रकोप आने वाले चार-पांच दिनों में लगातार दिखाई देगा। हीट वेव चलने से परेशानी बनी रहेगी।
Weather Update: उत्तर भारत को अभी और तपाएगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी अपना सितम ढहाएगी। यहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस पार जाने की संभावना बनी हुई है। वहीं दिनभर चलने वाली लू से लोगों को खुद का बचाव करना जरूरी है।
असानी’ चक्रवात के अगले 24 घंटे में ओडिशा समुद्र तट से टकराएगा

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी से उठा ‘असानी’ चक्रवात के अगले 24 घंटे में ओडिशा समुद्र तट से टकराएगा। चक्रवात का असर ओडिशा, आंध्र प्रदेश के साथ झारखंड, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ व अन्य प्रदेशों में रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह चक्रवात ओडिशा में स्थल भाग से नहीं टकराएगा। हालांकि, चक्रवात की आशंका को देखते हुए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 10, 11 और 12 मई को तटीय ओडिशा में तेज हवा के साथ भारी बारिश की आशंका को देखते हुए सभी बंदरगाहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।
9 से 11 मई तक मछुआरों को समुद्र की ओर नहीं जाने की सलाह दी गई है।चक्रवात के प्रभाव से नौ मई से ओडिशा एवं आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में सागर अशांत रहेगा। वहीं, 10 मई शाम को हल्की बारिश होगी। हालांकि, इस दौरान ओडिशा के गजपति, गंजाम एवं पुरी जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। 11 मई को गंजाम, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर एवं कटक जिले में भी भारी बारिश होगी।
संबंधित खबरें
- Weather Update: Delhi-NCR में बढ़ेगी तपिश,तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पार जाने की संभावना
- Weather Update: IMD ने 7 मई से दी लू चलने की चेतावनी, जानें आपके शहर का कैसा रहेगा मौसम का मिजाज