Weather Update: इन राज्यों में भीषण गर्मी का कहर रहेगा जारी, यहां पढें आज के मौसम का हाल

दिल्ली में हीटवेव को लेकर मौसम विभाग (IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों से अधिक सर्तकता बरतने की अपील की है।

0
171
APN News Live Updates
APN News Live Updates

Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। आज की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहने का अनुमान है।  उत्तर भारत के कई राज्यों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। दिल्ली में हीटवेव को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

इन शहरों में 40 डिग्री के पार रहेगा तापमान

मौसम विभाग की मानें तो अहमदाबाद, भोपाल, चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ और गाजियाबाद में आज तापमान 40 डिग्री के पार रहने की संभावना है।

Weather Update
Weather Update

Weather Update: गर्मी से झुलस रहा पूरा एनसीआर, हरियाणा में भी पारा 45 पार

मौसम विभाग के अनुसार इस समय पूरा एनसीआर और हरियाणा गर्मी से झुलस रहा है। हरियाणा के जिलों में पारा 45 डिग्री पार कर चुका है। संपूर्ण हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए 13 मई तक ऑरेंज अलर्ट और शेष हरियाणा के अधिकतर स्थानों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी के साथ रात के तापमान में लगातार उछाल जारी है।
हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी जिले सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी में गर्मी और लू अपने तीखे तेवर दिखा रही है। हालांकि हरियाणा के उत्तरी जिले अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व करनाल पर भीषण गर्मी और लू का कम प्रभाव है।

Weather Upadate
Weather Upadate

Weather Update: बिहार में भी दिखेगा असानी चक्रवात का असर

बंगाल की खाड़ी में ‘असानी’ चक्रवात (Asani Cyclone Update) असर दिखाने लगा है। यह ओडिशा, बंगाल, झारखंड होते हुए बिहार तक अपना असर दिखाएगा। बिहार के पूर्वी और दक्षिणी भागों में इसका असर बादलों की आवाजाही और तापमान में गिरावट के तौर पर दिखेगा तो उत्‍तर बिहार में बारिश होने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ उत्‍तराखंड के उच्‍च हिमालयी इलाकों में कई स्‍थानों पर बारिश होने की संभावना है। नैनीताल, अल्‍मोड़ा, चंपावत में हल्की बारिश हो सकती है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here