
Vikas Lagarpuria: शातिर गैंगस्टर विकास लगरपुरिया को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। गैंगस्टर को दुबई से भारत डिपोर्ट किया गया था। उत्तर-पूर्वी भारत के कुख्यात गैंगस्टर को हरियाणा पुलिस ने आज गिफ्तार कर लिया है। उस पर गुरुग्राम में 30 करोड़ की चोरी का आरोप है उसे 30 करोड़ चोरी का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।
Vikas Lagarpuria: कैसे आया पुलिस की गिरफ्त में गैंगस्टर
गौरतलब है कि गैंगस्टर विकास लगरपुरिया के दुबई होने के इनपुट दिल्ली पुलिस को मिले थे। इसके बाद रेड कॉर्नर सर्कुलर जारी किया गया था। इसके आधार पर दुबई में इसे दबोच लिया गया था। इसके बाद उसे अब भारत लाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर हरियाणा पुलिस ने विकास लगरपुरिया को औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि विकास लगरपुरिया पर हत्या, वसूली, लूट के कई मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी विकास से पूछताछ करेगी।
इससे पहले दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ने विकास लगरपुरिया गिरोह के दो शूटरों चेतन मान उर्फ बॉक्सर और धीरपाल को गिरफ्तार किया था। इनमें से चेतन राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सर रह चुका है।
Vikas Lagarpuria: फर्जी पासपोर्ट से दुबई भागा था गैंगस्टर
विकास लगरपुरिया पर दिल्ली और हरियाणा में कई केस दर्ज हैं। गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल के पास एक फ्लैट से कई करोड़ की नकदी चोरी में वह मुख्य आरोपी है। वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई भागा था। जानकारी के अनुसार, उसने हरियाणा से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था।
बता दें कि विकास हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ स्थित लगरपुर गांव का रहने वाला है। जब वह अपराध की दुनिया में आया तो उसका नाम उसके गांव के नाम पर विकास लगरपुरिया पड़ गया।
यह भी पढ़ें:
Crime in Rajasthan: गैंगवार से दहल उठा सीकर, गैंगस्टर राजू ठेठ की गोली मारकर हत्या