Vice President Candidate: भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। इस रेस में विपक्षी दलों ने संयुक्त समर्थन से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मार्रगेट आल्वा को उतारा है। बताया जा रहा है मार्रगेट आल्वा आज दोपहर 12 बजे नामांकन पर्चा भरने जाएंगी।
वहीं, NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने सोमवार को अपना नामांकन पर्चा भरा है। नामांकन दाखिल करने के समय जगदीप धनखड़ के साथ पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
Vice President Candidate: आपको बता दें, उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 6 अगस्त को किए जाएंगे और साथ ही गिनती भी इसी दिन की जाएगी। वर्तमान उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। वहीं, 11 अगस्त को नए उपराष्ट्रपति अपना कार्यभार संभालेंगे।
Vice President Candidate: मार्गरेट आल्वा का राजनीतिक सफर
मार्गरेट अल्वा का राजनीतिक सफर 1974 से शुरू हुआ। यह गोवा, राजस्थान, गुजरात और उत्तराखंड के राज्यपाल का कार्यभार संभाल चुकी हैं। इसी के साथ उन्होंने पहले संसदीय मामलों, युवा और खेल के साथ महिला और बाल विकास मंत्रालयों में केंद्रीय राज्य मंत्री (MoS) के रूप में कार्य किया है। राज्यपाल नियुक्त होने से पहले, अल्वा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में एक वरिष्ठ नेत्री हैं। आपको बता दें, अल्वा 1974, 1980, 1986 और 1992 में राज्यसभा सदस्य रही हैं।
Vice President Candidate: मर्गरेट आल्वा के राजनीतिक सफर की सराहना करते हुए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उपराष्ट्रपति पद के लिए मार्गरेट आल्वा एक बेहतरीन उम्मीवार हैं। साल 1974 से वो लगातार राजनीति में हैं। वो 5 बार सांसद, 4 राज्यों की राज्यपाल और केंद्र में मंत्री रह चुकी हैं और ईसाई अल्पसंख्यक हैं, तो इससे अच्छा और क्या होगा। उन्होंने ये भी कहा कि 18 पार्टी मिलकर उनका समर्थन करेगी।
संबंधित खबरें:
कौन हैं Jagdeep Dhankhar जिन्हें BJP ने बनाया है उपराष्ट्रपति उम्मीदवार?
कौन हैं Margaret Alva? जानिए विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के बारे में सबकुछ