Veer Gatha Project: केंद्र की वीर गाथा परियोजना के तहत देशभर के प्रतिभागी छात्रों में से मात्र 25 छात्रों का चयन किया गया है, जिन्हें 25 जनवरी को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। Veer Gatha Project के तहत, देशभर में 25 छात्रों को ‘सुपर 25’ के नाम से जाना जाता है।

क्या है Veer Gatha Project ?
Veer Gatha Project का आयोजन गणतंत्र दिवस के आयोजन के दौरान बच्चों में राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए शुरू किया गया था। रक्षा मंत्रालय ने बताया वीर गाथा प्रोजेक्ट के तहत छात्रों को युद्ध वीरों के अदम्य साहस और उनके जज्बे से परिचित कराने के लिए अलग-अलग उम्र के बच्चों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, कविता और निबंध प्रतियोगिताओं में देश के बहादुर बच्चों को भी शामिल किया गया।

रक्षा मंत्रालय ने बताया गणतंत्र दिवस को मौके पर अमृत महोत्सव मनाने के लिए कई विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, उन्हीं में से एक वीर गाथा कार्यक्रम है। इसमें इन ‘Super 25’ को सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन Education Ministry और CBSE के सहयोग से देशभर के स्कूलों में किया गया था।
प्रोजेक्ट वीर गाथा के अंतर्गत देशभर के 4,788 स्कूलों से 8,03,900 छात्रों ने हिस्सा लिया। कई चरणों की कड़ी परीक्षा के बाद आज ‘ सुपर 25 ‘ का चयन हुआ ।

इन सभी ‘ सुपर 25 ‘ छात्रों को गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले सम्मानित किया जाएगा, इस साल ये ‘Super 25’ गणतंत्र दिवस परेड के लिए रक्षा मंत्रालय के विशेष मेहमान होंगे। मंत्रालय ने कहा, “इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों के बीच देशभक्ति की भावना पैदा करना और हमारे योद्धाओं को श्रद्धांजलि देना था।”
Veer Gatha Project के विजेताओं को मिलेगी धनराशि
Veer Gatha Project के विजेता छात्रों को 25 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही वो 26 जनवरी, 2022 को होने वाली परेड में शामिल होंगे । वीर गाथा प्रोजेक्ट के इन विजेताओं को 10,000 रुपये की धनराशि भी दी जाएगी।
Veer Gatha Project के विजेता
S No. | Name | Class | State | Activity |
1. | Puranjay Gandhi | 5th | Haryana | Poem |
2 | Shivani Pimpalapure | 4th | Haryana | Poem |
3 | Dibyanshi Das | 4th | Odisha | Painting |
4 | AarivRaaj Chopra | 4th | Maharashtra | Paragraph/Essay |
5 | Nandhika A Kumar | 5th | Karnataka | Paragraph/Essay |
6 | Kuntadi Pratham Kini | 5th | Karnataka | Paragraph/Essay |
7 | Nidhyana Sethi | 7th | Delhi | Video |
8 | Vidhi Dubey | 7th | Odisha | Poem |
9 | Jishnu Ghosh | 8th | West Bengal | Painting |
10 | Dev Karan | 8th | Noida, Uttar Pradesh | Video |
11 | Chetna Marathe | 6th | Madhya Pradesh | Painting |
12 | Nilay Sengupta | 8th | Uttar Pradesh | Painting |
13 | Annyaanyesha Mishra | 9th | Odisha | Painting |
14 | Khaidem Diyashori Devi | 10th | Manipur | Painting |
15 | Amisha Thakur | 10th | Madhya Pradesh | Paragraph/Essay |
16 | Saesha Kapur | 9th | Delhi | Video |
17 | Shreya | 9th | Karnataka | Poem |
18 | Amrutha | 9th | Karnataka | Painting |
19 | Rushal Suthar | 12th | Rajasthan | Poem |
20 | Garv Jain | 11th | Delhi | Video |
21 | Shreya Srivastava | 11th | Delhi | Paragraph/Essay |
22 | Akanksha V Malde | 11th | Karnataka | Poem |
23 | Rishabh Sethi | 11th | Udhampur, J&K | Poem |
24 | Ishan Kumar Nanda | 11th | Odisha | Painting |
25 | Aadisha Grover | 11th | Uttarakhand | Painting |
यह भी पढ़ें:
क्या है ‘Padhe Bharat’ कैंपेन?
Delhi Nursery Admission 2022-23: दिल्ली में कोरोना के चलते बढ़ाई गई दाखिले की अंतिम तारीख