Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड के उत्तराकाशी में रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करीब 30 तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के थे। हरिद्वार से यमुनोत्री के दर्शन के लिए जा रहे थे। बस डामटा रिखाऊं खड्ड के पास 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी थी। हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि बस का पुर्जा-पुर्जा अलग हो गया। रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीआरएफ की टीम को घायलों को ऊपर सड़क तक लाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा है। 4 लोग ही बच पाएं है। उनका इलाज किया जा रहा है।
रक्षा मंत्री से हवाई जहाज की मांग की- सीएम शिवराज सिहं
आज सुबह 8 बजे सीएम धामी और शिवराज सिंह चौहान ने घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान उन यात्रियों से भी मिले जो दूसरी बस में सवार थे।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि रक्षा मंत्री से हवाई जहाज मांगा गया है जो दो बजे तक जौलीग्रांट पहुंच जाएगा। उसके बाद सभी शवों को खजुराहो एयरपोर्ट पर उतारा जाएगा। वहां गाड़ियों की व्यवस्था की गई ताकि शवों को उनके घर तक पहुंचाया जा सके।

Uttarakhand Bus Accident: सीएम Shivraj Singh ने 5-5 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलना
हादसे के बाद उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान भी देहरादून पहुंच गए हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। सीएम शिवराज चौहान ने घायलों से मुलाकात भी की। साथ ही उनसे हादसे की वजह जानने की कोशिश की है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 1 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की
साथ ही उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी कल रात उत्तरकाशी के दमटा में बस दुर्घटना के मद्देनजर मृतकों के परिजनों के लिए 1 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की घोषणा की है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने आर्थिक सहायता की घोषणा
उत्तरकाशी में हुए बस हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है। साथ ही हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है।
गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख
दर्दनाक सड़क हादसे पर गृहमंत्री अमित शाह ने भी दुख व्यक्त किया है। गृहमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि उत्तराखंड में श्रद्धालुओं की बस के खाई में गिरने की सूचना अत्यंत दुःखद है। इस पर मैंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से बात की है।
कैसे हुआ हादसा?
इस हादसे में ड्राइवर हीरा सिंह, उदय, अखिराज और राजकुमार बचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ड्राइवर ने सीएम को बताया कि स्टीयरिंग फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है। ड्राइवर ने बताया कि स्टीयरिंग फेल होने पर मैंने गाड़ी को पहाड़ी की तरफ घुमाने की कोशिश की थी लेकिन पेड़ से टक्कर के बाद बस खाई में जा गिरी। इसके बाद समझ नहीं आया कि क्या हुआ।

घटना में घायलों व मृतकों का विवरण
घायल:-
- उदय सिंह पुत्र श्याम सिंह, निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश।
- हीरा सिंह, निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश।
- हकिराजा पुत्र उदय सिंह, निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश।
- राजकुमार, निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश।

मृतक:-
- अनिल कुंवर पत्नी जागेश्वर प्रसाद, उम्र- 50 वर्ष, निवासी सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
- मेनका कटेहा पत्नी श्री लूले, उम्र- 56 वर्ष, पन्ना, मध्य प्रदेश।
- राम कुंवर, उम्र- 58 वर्ष, पन्ना, मध्य प्रदेश।
- उमा देवी पत्नी दिनेश कुमार द्विवेदी, उम्र- 59 वर्ष, पन्ना, मध्य प्रदेश।
- अवधेश पांडे, उम्र 62 वर्ष, पवई, पन्ना, मध्य प्रदेश।
- राजकुमार, 85 वर्ष, निवासी- सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
- रूप नारायण, 62 वर्ष, निवासी- सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
- गीता बाई पत्नी राजाराम, 64 वर्ष, निवासी- सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
- राजकुमार पुत्र मस्तराम, 39 वर्ष, निवासी- गुनोट, पन्ना, मध्य प्रदेश।
- शीलाबाई पत्नी रामभरोसे, 60 वर्ष, निवासी- अमानगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश।
- जनक कुंवर पत्नी मान सिंह, 50 वर्ष, निवासी- छतरपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश।
- जागेश्वर, 60 वर्ष, निवासी- सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
- बांके बिहारी, 70 वर्ष, निवासी- मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश।
- रामसखी पत्नी बांके बिहारी, 54 वर्ष, मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश।
- सोमत रानी पत्नी गजराज सिंह, 60 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
- सरन सिंह पुत्र चंदन सिंह, 60 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
- बद्री शर्मा, 60 वर्ष, मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश।
- चंद्रकली पत्नी बद्रीप्रसाद, 50 वर्ष, मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश।
- सरोजी बाई पत्नी मेनका, 50 वर्ष, मोहन्द्रा, पन्ना, मध्य प्रदेश।
- करन सिंह, 60 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
- हरिनारायण दूबे, 61 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
- शकुंतला पत्नी अवधेश, 58 वर्ष, पवई, पन्ना, मध्य प्रदेश।
- रामभरोसे, 60 वर्ष, सुनवानी, पन्ना, मध्य प्रदेश।
- दिनेश कुमार, 60 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
- राजाराम पुत्र बुद्धि सिंह, 65 वर्ष, सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश।
- विक्रम बोरा पुत्र केशर सिंह बोरा (परिचालक), 29 वर्ष, निवासी- पपगाड, नैनी, अल्मोड़ा।
संबंधित खबरें:
- Nepal Bus Accident: नेपाल में हुआ दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस रोहिणी नदी में गिरी, 9 की मौत
- Karnataka में हुआ भीषण सड़क हादसा, बस के पुल से नीचे गिरने पर हुई 7 लोगों की मौत