UP News: सहारनपुर के देवबंद में जमीयत उलेमा- हिंद- मदनी गुट द्वारा 2 दिन के जलसे का आगाज़ किया गया है। देवबंद के ईदगाह मैदान में जलसे की शुरुआत हुई है। इस जलसे में देश के कोने- कोने से जमीयत उलेमा ए हिन्द के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। बता दें कि यह कार्यक्रम 28 से 29 मई तक चलने वाला है। पूरे देश से जमीयत उलेमा ए हिंद के कार्यकर्ता आज सभा में पहुंच रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम में 1200 से 1500 के बीच कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। आज दो चरणों में इस कार्यक्रम का आगाज किया गया है।
UP News: उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख असद मदनी का बयान- नफरत सहन करना हमारी कमजोरी नहीं
हालांकि जमीयत उलेमा ए हिंद के प्रदेश सचिव मौलाना जहीन मदनी ने जानकारी देते हुए बताया था कि हमारे कोषाध्यक्ष का चुनाव होना है। इसलिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मौलाना ने कहा कि देशभर में नफरत का माहौल पैदा किया जा रहा है उस पर भी कार्यक्रम में विचार किया जाएगा। वहीं उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख महमूद असद मदनी ने कहा कि हम बेशक तकलीफ बर्दाश्त कर लें, लेकिन देश का नाम खराब नहीं होने देंगे। हम नफरत सहन कर रहे हैं, लेकिन ये हमारी कमजोरी नहीं है, ये हमारी ताकत है।

इस्लामोफोबिया को लेकर प्रस्ताव
महमूद असद मदनी ने अपने संबोधन में भावुक होते हुए कहा कि ये लोग अखंड भारत की बात करते हैं, यहां मुसलमानों के लिए आज राह चलना भी मुश्किल हो गया है। ये हमारे सब्र का इम्तिहान है। आज कार्यक्रम में इस्लामोफोबिया को लेकर भी प्रस्ताव भी पेश किया गया। जिसमें मुसलमानों के साथ हो रहे बर्ताव और उनपर हो रही घटनाओं का जिक्र किया गया है।

महमूद असद मदनी ने अपने संबोधन में कहा कि देश पहले कभी इस हाल में नहीं था जिस राह पर यह अभी चल रहा है। देश आज ऐसे लोगों के हाथ में है, जो देश में भाईचारे को खत्म कर रहे हैं। ये देश में सदियों पुराने भाईचारे को खत्म करना चाहते हैं। अपने संबोधन में बीजेपी का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा कि ये सभी मिलकर हमारे समाजिक मुल्यों को खत्म करना चाहते हैं, इन्हें बस अपनी सत्ता प्यारी है।
संबंधित खबरें:
- Gyanvapi-Mathura Case: ज्ञानवापी मामले पर कोर्ट ने सुनी मुस्लिम पक्ष की दलीलें, अब सोमवार को होगी सुनवाई
- Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मस्जिद केस Fast Track कोर्ट को ट्रांसफर, हिन्दू पक्ष ने अदालत से की ये बड़ी मांग