UP News: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जलसे में रोते हुए बोले धर्मगुरु मदनी- ये सत्ता में बैठे लोग सदियों पुराने भाईचारे को खत्म करना चाहते हैं, हम हर तकलीफ सह लेंगे

उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख महमूद असद मदनी ने कहा कि हम बेशक तकलीफ बर्दाश्त कर लें, लेकिन देश का नाम खराब नहीं होने देंगे।

0
231
UP News
UP News

UP News: सहारनपुर के देवबंद में जमीयत उलेमा- हिंद- मदनी गुट द्वारा 2 दिन के जलसे का आगाज़ किया गया है। देवबंद के ईदगाह मैदान में जलसे की शुरुआत हुई है। इस जलसे में देश के कोने- कोने से जमीयत उलेमा ए हिन्द के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। बता दें कि यह कार्यक्रम 28 से 29 मई तक चलने वाला है। पूरे देश से जमीयत उलेमा ए हिंद के कार्यकर्ता आज सभा में पहुंच रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम में 1200 से 1500 के बीच कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। आज दो चरणों में इस कार्यक्रम का आगाज किया गया है।

UP News: उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख असद मदनी का बयान- नफरत सहन करना हमारी कमजोरी नहीं

हालांकि जमीयत उलेमा ए हिंद के प्रदेश सचिव मौलाना जहीन मदनी ने जानकारी देते हुए बताया था कि हमारे कोषाध्यक्ष का चुनाव होना है। इसलिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मौलाना ने कहा कि देशभर में नफरत का माहौल पैदा किया जा रहा है उस पर भी कार्यक्रम में विचार किया जाएगा। वहीं उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख महमूद असद मदनी ने कहा कि हम बेशक तकलीफ बर्दाश्त कर लें, लेकिन देश का नाम खराब नहीं होने देंगे। हम नफरत सहन कर रहे हैं, लेकिन ये हमारी कमजोरी नहीं है, ये हमारी ताकत है।

UP News
UP News

इस्लामोफोबिया को लेकर प्रस्ताव

महमूद असद मदनी ने अपने संबोधन में भावुक होते हुए कहा कि ये लोग अखंड भारत की बात करते हैं, यहां मुसलमानों के लिए आज राह चलना भी मुश्किल हो गया है। ये हमारे सब्र का इम्तिहान है। आज कार्यक्रम में इस्लामोफोबिया को लेकर भी प्रस्ताव भी पेश किया गया। जिसमें मुसलमानों के साथ हो रहे बर्ताव और उनपर हो रही घटनाओं का जिक्र किया गया है।

UP News
UP News

महमूद असद मदनी ने अपने संबोधन में कहा कि देश पहले कभी इस हाल में नहीं था जिस राह पर यह अभी चल रहा है। देश आज ऐसे लोगों के हाथ में है, जो देश में भाईचारे को खत्म कर रहे हैं। ये देश में सदियों पुराने भाईचारे को खत्म करना चाहते हैं। अपने संबोधन में बीजेपी का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा कि ये सभी मिलकर हमारे समाजिक मुल्यों को खत्म करना चाहते हैं, इन्हें बस अपनी सत्ता प्यारी है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here