Tulsi Pujan Diwas 2021: हर साल आज यानी 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है, इसकी परंपरा पौराणिक काल से चली आ रही है। इस प्रथा की शुरुआत साल 2014 से हुई जिसके बाद से हर साल इसे मनाया जाता हैं। तुलसी, जिसे ओसिमम टेनुइफ्लोरम के नाम से भी जाना जाता है उसका औषधीय महत्व अधिक होता है और आमतौर पर मंदिरों में पूजा-अर्चना और अन्य शुभ आयोजनों के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार तुलसी का पौधा लगाने से घरों में धन की प्राप्ति होती है।
Tulsi Pujan Diwas कैसे मनाया जाता है?
- तुलसी पूजा करते समय पौधे को साफ-सुथरे स्थान पर रखकर जल चढ़ाया जाता है।
- घरों में तुलसी के पवित्र पौधे की पूजा के लिए जल, चंदन, सिंदूर , चावल और फूलों का उपयोग किया जाता है।
- इसके बाद दीप जलाते हैं और पौधे की पूजा करते हैं। कुछ भक्त प्राणायाम का अभ्यास करते हैं क्योंकि पौधा अन्य पौधों की तुलना में अधिक ऑक्सीजन छोड़ता है।
- Tulsi Pujan Diwas पर लोगों को प्रसाद के रूप में तुलसी के पत्ते वितरित किए जाते हैं।

पौराणिक ग्रंथो के लोगों का मानना है तुलसी की पूजा करने से परिवार में सुख और शांति आती है। लेकिन वहीं अगर हम आयुर्वेद के महत्व से तुलसी को देखे तो यह एक जानी-मानी औषधि है, जिसका इस्तेमाल कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है, सर्दी-खांसी से लेकर कई बड़ी और भयंकर बीमारियों में भी एक कारगर औषधि है।
सेवन के फायदे
- तुलसी भोजन को शुद्ध करती है, इसी कारण ग्रहण लगने के पहले भोजन में डाल देते हैं जिससे सूर्य या चंद्र की हानिकारक किरणों का प्रभाव भोजन पर नहीं पड़ता।
- तुलसी को मृत व्यक्ति के मुंह में डाला जाता है, धार्मिक पद्धति के अनुसार उस व्यक्ति को मोक्ष प्राप्त होता है।

- तुलसी रक्त अल्पता के लिए रामबाण दवा है। नियमित सेवन से हीमोग्लोबीन तेजी से बढ़ता है, स्फूर्ति बनी रहती है।
- तुलसी के सेवन से टूटी हड्डियां शीघ्रता से जुड़ जाती हैं।
- तुलसी का पौधा दिन रात आक्सीजन देता है, प्रदूषण दूर करता है।
- घर बनाते समय नींव में घड़े में हल्दी से रंगे कपड़े में तुलसी की जड़ रखने से उस घर पर बिजली गिरने का डर नहीं होता।
- तुलसी की सेवा अपने हाथों से करें, कभी चर्म रोग नहीं होगा।
- खाना बनाते समय सब्जी पुलाव आदि में तुलसी के रस का छींटा देने से खाने की पौष्टिकता व
यह भी पढ़ें:
Basil Uses: आयुर्वेद का वरदान तुलसी, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका
Merry Christmas 2021: क्रिसमस का त्योहार आज, PM Modi समेत देश के राजनेताओं ने इस अंदाज में दी बधाई