सिक्किम: खाई में गिरा सेना के जवानों का ट्रक, 16 की गई जान

रक्षा मंत्री ने उत्तरी सिक्किम में सेना के जवानों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से उन्हें गहरा दुख हुआ है।

0
148
खाई में गिरा सेना के जवानों का ट्रक
खाई में गिरा सेना के जवानों का ट्रक

उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 16 जवानों की मौत हो गई। हादसा जेमा में हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वाहन ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण ये बड़ा हादसा हुआ है। जिस वाहन में जवान यात्रा कर रहे थे, थंगू की ओर जा रहा था। घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। चार घायलों को खाई से निकाल कर नजदीकी आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेना ने एक बयान में कहा, “दुख की इस घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।”

रक्षा मंत्री ने उत्तरी सिक्किम में सेना के जवानों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने कहा, “राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए बहुत आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।”

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here