होली रंगो का त्योहार है। लोग इसे बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं। साल 2020 की होली भी फीकी रही वहीं साल 2021 की होली में लोगों का उत्साह कम दिख रहा है कारण है बढ़ते कोरोना के केस। लोग घर में ही होली मनाने की तैयारी कर रहे हैं। अभी से लोग घर में गाना बजा कर नाच रहे हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं रंगों के त्योहार होली के कुछ ऐसे गाने जो यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

पूर्वांचल की होली काफी प्रसिद्ध है। यहां की होली के बारे में जानना है तो सुपरहिट फिल्म ”नदिया के पार” का गाना ”जोगी जी धीरे-धीरे” देख ले। इस गाने को होली पर जरूर बजाया जाता है।

होली के गाने की शुरूआत अमिताभ बच्चन का गाना होली खेले रधुवीरा से होती है। ये आज भी लोगों की पहली पसंद है। इस गाने के बिना होली पूर्ण नहीं होती है।

रंग बरसे गाने को होली पर नहीं बजाया तो क्या किया। इस गाने के बिना त्योहार अधूरा सा लगता है। होली पर गाने के दीवाने इस गाने को जरूर बजाते हैं। हमेशा का तरह इस बार भी होली पर इस गाने की काफी धूम है।

सनी देओल, जूही चावला और शाहरुख खान की फिल्म डर का गाना अंग से अंग लगाना सजन मोहे ऐसे रंग लगाना भी होली के मौके पर खूब सुना जाता है। आज भी डीजे पर ये गाना लगाकर होली में चार चांद लगा सकते हैं। इस तरह का गाना आज भी लोगों के दिलों में शोर मचाता है। इस गाने पर लोग जमकर डांस करते हैं।

होली में लोग नए गाने को अधिक महत्व देते हैं लेकिन कुछ गाने आज भी लोग सुनते हैं। जैसे की नीली – पीली गाना है।

होली से पहले होली वाले मशहूर गाने यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगता है। इसी कड़ी में दीपिका पादुकोण का डांस और रणबीर कपूर की मस्ती से भरा गाना इतना मजा क्यों आरहा है ट्रेंड कर रहा है।

ये गाना साल 2020 मेें फरवरी माह में रिलीज हुआ था। इसमे भोजपुरी फिल्म के महानायक पवन सिंह और हिंदी फिल्मों में आइटम डांस करने वाली लॉरेन हैं। दोनों का गाना काफी हिट हुआ था।

लेट्स प्ले होली ये गाना तो अक्षय और प्रियंका के फैंन जरूर बजाते हैं। नदियों और पहाड़ों के बीच फिल्माया गया ये गाना सभी का चहीता है।

होली में रंगीला मौनी रॉय का गाना मजेदार है। इसे मीका सिंह अपनी आवाज दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here