देश एक तरफ कोरोना की मार झेल रहा है वहीं दूसरी तरफ जलवायु परिवर्तन ने सरकार को और कमजोर कर दिया है। तौकते चक्रवात तूफान के कारण गुजरात से लेकर महाराष्ट्र में हाई अलर्ट है। नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) के डायरेक्टर जनरल एस एन प्रधान ने बताया है कि 7 जिलों में NDRF की 100 से ज्यादा टीमें तैनात की गई हैं। तूफान का सबसे ज्यादा असर गुजरात पर दिख सकता है, इसलिए अकेले गुजरात में 50 टीमें तैनात हैं।
महाराष्ट्र में तबाही मचाने के बाद तौकते तूफान अब गुजरात की ओर रुख कर रहा है। गुजरात में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं अहमदाबाद में 18 कंट्रोल रुम बनाया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि, राज्य में 18 मई तक कोई राहत की उम्मीद नहीं है। कल भी भारी बारिश का अनुमान लगाया है।
चक्रवाती तूफान तौकते लगातार भयानक होता जा रहा है। अरब सागर से उठे इस चक्रवाती तूफान को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी है। केरल, कर्नाटक और गोवा में तबाही मचाने के बाद तौकते का असर महाराष्ट्र में भी देखने को मिल रहा है। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है।
इस तूफान ने 7 जिलों में कोहराम मचाया हुआ है। अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो समुद्र किनारे बसे लोगों के घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। मुंबई में तेज बारिश हो रही है।
तूफान के अलर्ट के बाद मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के कोविड सेंटर से 500 मरीजों को दूसरी कोविड सेंटर में शिफ्ट किया गया है।
तौकते तूफान का भयानक रुप देखकर मुंबई एयरपोर्ट और सी-लिंक बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि, 210 किमी/घंटे हो सकती है हवाओं की रफ्तार। राज्य में चारों तरफ हाई अलर्ट है।
कुछ इस तरह दिख रहा है चक्रवात तूफान। तस्वीरों में ताजा हालात दिख रहा है।
तौकते तूफान के भयानक रुप को देखते हुए मुंबई एयरपोर्ट को तीन घंटे यानी सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अपने सबसे उग्र रूप में तूफान मुंबई पहुंचा. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 185 किमी/घंटे रही। शहर के दादर, वर्ली, लोअर परेल, माटुंगा और माहिम सहित मुंबई के पश्चिमी उपनगरीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है। मुंबई में वर्ली सी फेस, शिवाजी पार्क, मरीन ड्राइव पर समुद्र तट पर ऊंची लहरें देखी जा सकती हैं।