Zomato Down: फूड डिलीवरी ऐप Zomato और Swiggy पूरे भारत में बुधवार को यूजर्स के लिए डाउन हो गया। यूजर्स फ़ीड को रीफ़्रेश और खाना ऑर्डर नहीं कर पा रहे थे। बताया जा रहा है कि Amazon Web Services की वजह से तकनीकी खराबी के कारण दोनों ऐप्स क्रैश हो गए थे। बता दें कि स्विगी और ज़ोमैटो अब यूजर्स के लिए ठीक काम कर रहा है।

Zomato Down: मामले की जांच कर रही है कंपनी
फूड डिलीवरी ऐप के काम नहीं करने पर एक यूजर ने लिखा कि ऐप के क्रैश होने पर उसका ऑर्डर रास्ते में था लेकिन वो ऑर्डर को ट्रैक नहीं कर पा रहा था। एक अन्य यूजर ने लिखा कि वो भोजन मेनू तक नहीं पहुंच पा रहे थे। ज़ोमैटो और स्विगी ने उपयोगकर्ता की शिकायतों का जवाब देते हुए कहा कि वे इस गड़बड़ी की जांच कर रहे हैं।

Zomato Down: कई यूजर्स ने कंपनी से की शिकायत
गौरतलब है कि दोनों ऐप लगभग एक-एक घंटे के लिए डाउन थे। इस वजह उपयोगकर्ताओं ने कंपनी से शिकायत की। उपयोगकर्ता का कहना था कि वो मेनू ब्राउज़ नहीं कर पा रहे थे। वहीं दोनों कंपनियों- Zomato और Swiggy ने ग्राहक के संदेशों का जवाब देते हुए कहा कि वे “अस्थायी गड़बड़ी” को हल करने की दिशा में तुरंत जुट गए थे।
संबंधित खबरें…