Swiggy List 2022: स्विगी (Swiggy) भारत का ऑनलाइन फूड ऑर्डरिगं और डिलीवरी प्लेटफॉर्म है। इसके ऐप के जरिए लोग लोग अलग-अलग प्रकार के खाने की चीजों को ऑनलाइन ऑर्डर करके मंगाते हैं। Swiggy ने साल 2022 की लिस्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि सबसे ज्यादा ऑर्डल कौन सी खाने की चीज को लेकर की गई है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि एक व्यक्ति ने 16 लाख के ग्रोसरी आइटम्स को इसके माध्यम से मंगाया है।

Swiggy List 2022: पिछले 7 सालों से बिरयानी टॉप पर
आपको बता दें कि Swiggy ने साल 2022 के लिए सबसे ज्यादा ऑर्डर होने वाले खानों की लिस्ट जा कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार, यह पता चला कि भारत में लोगों ने साल 2022 में सबसे ज्यादा बिरयानी की ऑर्डर की है। Swiggy ने बताया कि लोगों ने सबसे अधिक ऑर्डर चिकन बिरयानी की है। बिरयानी पिछले सात सालों से Swiggy की लिस्ट में टॉप पर रहा है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर मसाला डोसा है। यानी बिरयानी के बाद, जो खाने की चीज सबसे अधिक मंगाई गई है, वह है मसाला डोसा। Swiggy की लिस्ट के अनुसार, तीसरे नंबर पर बटर नान और फिर उसके बाद फ्राइड राइस है।
Swiggy Instamart से बड़ी डिलीवरी
आपको बता दें कि Swiggy Instamart तुरंत या क्वीक डिलीवरी करता है। इसके माध्यम से आप घर बैठे आवश्यक ग्रोसरी के सामान को ऑनलाइन ऑर्डर करके मंगवा सकते हैं। वहीं, Swiggy की लिस्ट के अनुसार, बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने Swiggy Instamart के जरिए 16 लाख के ग्रोसरी के आइटम्स ऑर्डर किया था। यह किसी भी सिंगल यूजर के लिए सबसे ज्यादा है। इसके अलावा दिवाली के समय में एक व्यक्ति ने 75,378 रुपये का अकेले कोई सामान ऑर्डर किया था। वहीं, पुणे के एक व्यक्ति ने अपनी टीम के सदस्यों के लिए 71,229 रुपये के बर्गर और फ्राइज मंगवाए थे।
Swiggy ने यह भी बताया कि सबसे कम डिलीवरी का समय मात्र 1.03 मिनट का रहा, जिसे स्टोर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर रहने वाले एक ग्राहक ने कुछ ऑर्डर किया था, तो उसे पहुंचाया गया था। Swiggy के अनुसार, ग्राहकों ने कई खानों का सबसे अधिक एक्सपेरिमेंट भी किया, जिसमें कोरियन और इटालियन फूड को काफी ऑर्डर किया गया।
यह भी पढ़ेंः
रेड जोन में है Bitcoin, जानें Ethereum सहित अन्य करेंसी का हाल…
ICC और BCCI में बढ़ा विवाद, विश्व कप 2023 को लेकर भारत की मेजबानी पर मंडराया खतरा!