Swadesh Conclave 2022 Photo Gallery: स्वदेश कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स अपने आप में एक अनोखी तरह की पहल है। इस पहल के तहत एपीएन न्यूज, बालाजी फाउंडेशन के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित करता है।

Swadesh Conclave 2022 का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी , केद्रीय मंत्री अनुराग,केंद्रीय मंत्री जितेंन्द्र सिंह समेत कई अन्य नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले वाले लोगों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

Swadesh Conclave 2022 Photo Gallery
स्वदेश कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राजश्री राय और प्रदीप राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश आजादी का 75 वां वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इस मौके पर ऐसे आयोजन निसंदेह हम सभी के अंदर राष्ट्रवाद का प्रसार करते हैं।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम मोदी आउट ऑफ बॉक्स फैसला लेते हैं। उन्होंने कहा कि 8 वर्षो में क्रान्तिकारी परिवर्तन हुआ है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने स्वदेश कार्यक्रम में कहा कि किसी देश को विश्व का सर्वश्रेष्ठ बनाने में उसमें नैतिकता और कर्तव्य की बात आती है। देश सफलता के 75 साल के रूप में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या को हम कैसे नियंत्रण कैसे करे ये हमारे लिए चैलेंज है।

कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री एस.पी सिंह बघेल ने कहा कि यह एक सुखद संयोग है कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के दौरान देश के सर्वोच्च पद पर देश की सबसे निचले तबके के की महिला विराजमान हैं और पद की शोभा बढ़ा रही हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान शहनवाज हुसैन ने बिहार के सभी जिलों को सबसे ऊपर बताया। उन्होंने आगे कहा कि मैं इस स्वदेश कॉन्क्लेव के माध्यम से बिहार की ब्रांडिग करने के लिए आया हूं।
बिहार के सड़क निर्माण मंत्री नितिन नवीन सिन्हा ने कई अहम जानकारी दीं। उन्होंने कहा कि बिहार में ट्रैफिक को कम करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है और बहुत जल्द लोगों को ट्रैफिक से निजात मिल जाएगी।

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हमारा देश शहरों और गांवों में बटा हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में टेक्नोलॉजी को और बेहतर करेंगे। शहर और गांव के गैप को खत्म करके देश को सामर्थ्यवान बनाना है। विज्ञान को भी विकसित करना है, देश की भविष्य की नीतियों को ध्यान में रख कर काम करना होगा।

‘स्वदेश’ उन लोगों, प्रोजेक्ट और संस्थाओं को सम्मानित करने का काम करता है, जिन्होंने भारत को एक बेहतर राष्ट्र बनाने के लिए अथक प्रयास किया है।

स्वदेश अवॉर्ड असाधारण उपलब्धियों को हासिल करने के लिए दिया जाता है। समाज को डिजिटल, वित्तीय और सामाजिक तौर पर समावेशी बनाने के लिए लोगों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
संबंधित खबरें:
- Swadesh Conclave 2022: स्वदेश कार्यक्रम में बोले नितिन गडकरी- आने वाले समय में टेक्नोलॉजी को और बेहतर करेंगे
- Swadesh Conclave का भव्य आगाज, केंद्रीय मंत्री Anurag Thakur ने कहा आजादी के वीर सपूतों का बलिदान न भूले राष्ट्र
- Swadesh Conclave 2022 Live Updates: स्वदेश कार्यक्रम में नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा- कैपिटल इंवेस्टमेंट से होगा रोजगार का निर्माण