बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक साल होने वाल है। 14 जून को एक्टर की पुण्यतिथि है। इस बीच एनसीबी ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को ड्रग्स केस मामले में हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पिठानी को हैदराबाद से मुंबई ला रही है। इस गिरफ्तारी के पीछे ड्रग्स एंगल सामने आ रहा है। ड्रग्स केस में साजिश के आरोप में सिद्धार्थ पिठानी के खिलाफ धारा 28, 29 और 27 लगेगी।
बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत और सिद्धार्थ पिठानी बहुत अच्छे दोस्त थे। दोनों एक साथ एक ही घर में रहते थे। मतलब पिठानी सुशांत के मुंबई स्थित घर पर ही रहता था। सुशांत के शव को सबसे पहले पिठानी ने ही देखा था।
बॉलीवुड के चमकते सितारे सुशांत सिंह राजपूत के करियर का ग्राफ उपर की तरफ जा रहा था। उनके पास कोई कमी नहीं थी। नाम, पैसा, कामयाबी सब कुछ था। लेकिन देश उस दिन आशचर्य होगया जब एक्टर ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि सुशांत के परिवार का कहना है कि, उन्होंने आत्महत्या नहीं की है। उन्हें मारा गया है। मुद्दे को लेकर एनसीबी और सीबीआई जांच कर रही हैं। पर कोई हल नहीं निकला है।
सुशांत के घरवालों ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर भी कई संगीन आरोप लगाए थे। सुशांत डेथ केस में जांच के दौरान ड्रग्स एंगल भी सामने आया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इस केस की जांच में लगी है। इसमें रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती जैसे कई लोगों के नाम सामने आए थे। सिद्धार्थ पिठानी भी उन में से एक थे। अब एनसीबी ने उन्हें अरेस्ट कर लिया है।
ट्विटर पर लगातार सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सुशांत के फैन्स उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं। एक्टर की पुण्यतिथि से पहले प्रेमिका रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के नाम एक पोस्ट लिखा है।