पाकिस्तान से जुड़े एक शख्स ने लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को तोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर प्रतिमा तोड़ने की वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में पाकिस्तानी कट्टरपंथी शख्स महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति तोड़ते नजर आ रहा है। पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने घटना पर नाराजगी जाहिर की है।

फवाद चौधरी ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अनपढ़ों का यह झुंड दुनिया में पाकिस्तान की छवि के लिए वाकई खतरनाक है। पाकिस्तानी शख्स लाहौर के किले में स्थापित 19वीं सदी के सिख शासक महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति को लगातार उखाड़ने की कोशिश करता है, फिर प्रतिमा तोड़कर गिरा देता है। शख्स इस दौरान रणजीत सिंह के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहा है।

बता दें कि लाहौर किले के बाहर बनी इस प्रतिमा का अनावरण जून 2019 में किया गया था। तब से लेकर अब तक ये तीसरी घटना है जब इस प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गई है। इससे पहले दो बार और प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में सफेद कुर्ता-पायजामा और टोपी पहने एक शख्स नजर आ रहा है जो इस प्रतिमा को तोड़ रहा है। प्रतिमा पर हमला करते समय शख्स नारे भी लगा रहा है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान: मदरसे में पिया पानी तो 8 साल के बच्चे पर हुआ मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार

हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने शख्स को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) पाकिस्तान की एक राजनीति पार्टी है। 2015 में इस पार्टी का गठन किया गया था, लेकिन पिछले साल इसपर प्रतिबंध लगा दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here