श्रीदेवी’, जैसा नाम वैसा काम। जी हां, कला की ऐसी देवी जिन्होंने अपनी प्रतिभा से करोडों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। एक्टिंग की ऐसी जादूगरनी की लोग भी गच्चा खा जाएं कि ये पर्दे के पीछे का कलाकार है कि असली जिंदगी का सत्य। आज श्रीदेवी भले ही कम उम्र में हमें छोड़ कर चली गईं। लेकिन उनकी 300 से भी ज्यादा की गईं फिल्में उन्हें युगों-युगों तक जिंदा रखेंगी। आज करीब 3.30 बजे बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी का अंतिम संस्कार विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में किया जाएगा। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। श्रीदेवी की अंतिम यात्रा दोपहर करीब दो बजे शुरू होगी।

श्रीदेवी  के अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में रखा गया है। जहां बॉलीवुड हस्तियों और फैन्स की जबरदस्त भीड़ उमड़ी हुई है, और दर्शन के लिए लंबी लाइनें लगी हुई हैं। इसी के साथ उनके अंतिम दर्शनों के लिए बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी शख्सियतें इस वक्त पहुंच रही हैं। अरबाज खान, अन्नू कपूर, रितेश देशमुख की पत्नी जनेलिया डिसूजा, आथिया शेट्टी, करन जौहर, मनीष मल्होत्रा, सरोज खान, तब्बू और फराह खान पहुंच चुकी हैं। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय भी पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा, बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर, वैभवी मर्चेंट, ईशा देओल और हेमा मालिनी भी पहुंचीं। बता दें, देर रात शाहरुख खान, सलमान खान, ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार, रजनीकांत, कमल हासन जैसे बड़े-बड़े कलाकार भी श्रीदेवी के अंतिम दर्शनों के लिए उनके घर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: दिल के दौरे से नहीं, बाथटब में दम घुटने से हुई श्रीदेवी की मौत

खबरों के मुताबिक, अंतिम संस्कार से पहले श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मोगरा के फूलों से सजाया गया है। इस दौरान श्रीदेवी को आखिरी बार दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। श्रीदेवी को लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनाई गई है। वहीं उन्हें लिप्सटिक, बिन्दी, काजल और पाउडर लगाया गया है। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के पास सोनम कपूर,अर्जुन कपूर और आनंद अहूजा खड़े हैं। वहीं बोनी कपूर के छोटे भाई और श्रीदेवी के देवर संजय कपूर श्रीदेवी के अंतिम दर्शनों के लिए आए बॉलीवुड सेलेब्स की देखरेख करते नजर आ रहे हैं। श्रीदेवी की अंतिम इच्छा थी कि उनके अंतिम विदाई में सबकुछ सफेद हो। इस कारण उनके परिवारजनों की भी यही कोशिश है कि सबकुछ सफेद हो। इसलिए जिस वाहन में उन्हें लाया गया वो भी पूरी सफेद थी। बता दें कि सोमवार रात साढ़े 10 बजे श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई स्थित उनके घर पहुंचा।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड क्वीन श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में निधन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here