उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद स्थित संगम पर आज मौनी आमावस्या स्नान पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ा। इलाहाबाद के संगम में दुनिया भर से आए करीब सवा दो करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगायी। देश और दुनिया के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच पवित्र नदियों में स्नान करते हुए अपने और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। आस्था का यह सैलाब इलाहाबाद के अलावा गंगा यमुना, गोमती, मंदाकिनी, आदि गंगा, गरुण गंगा समेत सभी पवित्र नदियों और सरोवरों के तट पर उमड़ा।

 इस मौके पर प्रयागराज में संगम तट पर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने मौनी अमावस्या स्नान किया। वहीं परी आखाड़ा के संत भी स्नान करने पहुंचे। मौनी अमवस्या के मौके पर संगम में स्नान करने के लिए सोमवार देर रात से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम तट पर पहुंचने लगे थे। इसके बाद मंगलवार सुबह शुरू हुआ स्नान का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान के बाद दान-पुण्य भी किया।

मौनी अमावस्या पर संगम स्नान कर लौटने वालों की भीड़ अधिक रही। संगम स्नान कर दर्शनार्थी मां ¨वध्यवासिनी का दर्शन करने टूट पड़े। सुबह दस बजे तक तो स्थानीय दर्शनार्थियों की भीड़ रही लेकिन उसके बाद इलाहाबाद और वाराणसी से आने वाले दर्शनार्थियों का तांता लग गया। स्नान कर दर्शनार्थियों ने मां ¨वध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया।

श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रशासन की ओर से इलाहाबाद में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। मौनी अमावस्या के दिन मेले में सुरक्षा के लिए सेना, एटीएस,एसटीएफ, आरएएफ और पुलिस के साथ बीडीएस की टीमें भी लगी रहीं। इसके साथ ही शहर में वाहनों की मूवमेंट के मद्देनजर कई स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस को भी तैनात किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here