शिमला में शुकवार को सोनिया अपनी बेटी प्रियंका गांधी के घर को देखने गई थी जहां अचानक उनकी तबियत खराब हो गई और उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली लाना पड़ गया। बताया जा रहा कि उनकी पेट में अचानक दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अब पहले से बेहतर है। यह जानकारी उनके बेटे और कांग्रेस उपाध्याक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट के माध्यम से दी है।

बता दें कि बेटी प्रियंका वाड्रा के घर को अंतिम रूप देने के लिए सोनिया गुरुवार को शिमला गई थीं। दूसरे दिन उन्होंने निर्माणाधीन मकान के आगे फूलों को पानी से सींचा। इस दौरान उन्हें पेट में खराबी की शिकायत हुई। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें करीब साढ़े चार बजे हेलीकॉप्टर के जरिये दिल्ली पहुंचाया गया। सोनिया का यह निजी दौरा था। हालांकि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन के लिए सोनिया गांधी चार नवंबर को हिमाचल आएंगी।

गंगाराम अस्पताल के बोर्ड प्रबंधन के अध्यक्ष डॉ. डीएस राणा ने बताया कि सोनिया को शाम पांच बजे अस्पताल लाया गया। पेट दर्द की वजह से उन्हें भर्ती किया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं।

सोनिया गांधी की पिछले कुछ सालों में कई बार तबीयत खराब हो चुकी है। इसी वर्ष 8 मई को भी सोनिया को फूड प्वाइजनिंग के चलते सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले साल बनारस में एक चुनावी रैली के दौरान भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

इसी साल मार्च में सोनिया हैल्थ चेकअप के नाम पर आनन फानन में बिना किसी को बताए विदेश चली गई थी। बताया गया कि उनकी तबियत खराब हो गई है और वो विदेश में इलाज करवा रही हैं। कई दिनों बाद कांग्रेसी नेताओं को पता चला कि वो अमेरिका में हैं और उनका इलाज चल रहा है। उस समय कांग्रेस में आंतरिक कलह चल रही थी और राहुल गांधी  को अमेरिका जाकर मां का हाल चाल लेना पड़ा था।

गौरतलब है कि सोनिया का यह निजी दौरा था। हालांकि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन के लिए सोनिया गांधी चार नवंबर को हिमाचल आएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here