हाल ही में केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का भी पदभार संभाला है। पद संभालते ही उन्होंने अपनी कार्य कुशलता को दिखाना भी शुरू  कर दिया। उन्होंने अपने पद का निर्वहन करते हुए दूरदर्शन और सरकारी रेडियो चैनल ऑल इंडिया रेडियो का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में उनको दूरदर्शन का एक अधिकारी काम के दौरान केबिन में सोते हुए मिला जिसे उन्होंने सस्पेंड कर दिया। स्मृति ईरानी के इस निरीक्षण से पूरा प्रशासन हैरान है और अब नौकरशाहों ने अपने कार्यों के प्रति पहले से ज्यादा सजगता बरतनी शुरू कर दी है।

वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के चलते केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्‍मृति ईरानी को हाल ही में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्‍त प्रभार दिया गया है। अतिरिक्त प्रभार मिलते ही स्मृति ईरानी एक्शन में आ गई और उन्होंने नौकरशाहों की खबर लेने की ठान ली। रविवार को स्मृति ईरानी दूरदर्शन के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ दिल्ली के मंडी हाउस स्थित दूरदर्शन के दफ्तर पहुंची। दूरदर्शन के ऑफिस में औचक निरीक्षण करते हुए वह टेक्निकल रूम में पहुंच गईं, जहां एक अधिकारी सोता पाया गया। फिर क्या था, ईरानी यह देखकर काफी आग-बबुला हुईं और उन्होंने अधिकारी को सस्पेंड कर दिया।

स्मृति ईरानी ने साफ संकेत भी दिए कि किसी भी विभाग में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अतिरिक्त सचिव द्वारा जांच कराए जाने के आदेश दिए हैं और दूरदर्शन में किसी भी प्रकार की अनियमितताओं की रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि इस समय एनडीए के पास कैबिनट में मंत्रियों की कमी है जिसके कारण एक मंत्री को दो-दो महत्वपूर्ण मंत्रालय देखना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here