Sharda Sinha के गाने सुनने के लिए बारिश में भीगते रहे मुलायम सिंह यादव, नेताजी को याद कर भावुक हुईं गायिका

0
181
Sharda Sinha के गाने सुनने के लिए बारिश में भीगते रहें मुलायम सिंह यादव, किस्से को याद कर भावुक हुई गायिका
Sharda Sinha के गाने सुनने के लिए बारिश में भीगते रहें मुलायम सिंह यादव, किस्से को याद कर भावुक हुई गायिका

Sharda Sinha For Mulayam Singh: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनके बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें बीते मंगलवार को मुखाग्नि दी। आज भी नेताजी के परिजन और प्रशंसक उन्हें याद कर रहे हैं। इसी बीच बिहार की प्रसिद्ध गायिका शारदा सिन्हा ने भी उन्हें याद करते हुए अपना एक किस्सा साझा किया है। Sharda Sinha ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिससे पता चलता है कि मुलायम सिंह यादव शारदा सिन्हा और उनके गानों की कितनी इज्जत करते थे।

Mulayam Singh Yadav: top news today on Funeral
Mulayam Singh Yadav

Sharda Sinha ने फेसबुक पर शेयर किया पोस्ट

भोजपुरी गायिका शारदा सिन्हा ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “अश्रुपूरित श्रद्धांजलि! काशी विद्यापीठ का कार्यक्रम नहीं भूल सकती जहां जोड़ी मंच बनाई गई थी। स्वर्गीय मुलायम सिंह जी ने मंच से कहा था, “जब शारदा जी उपस्थित हैं तो आज मैं ज्यादा नही बोलूंगा, आप सब इनके गीतों का आनंद पहले लें। फिर कार्यक्रम के दौरान बारिश हुई, जब मैं गा रही थी “मोरे राजा केवड़िया खोल रस की बूंदें पड़ी”।

सभी दर्शक भीगते हुए भी कार्यक्रम सुने थे और मुलायम जी भी लंबे समय उन बारिश की फुहारों में मेरे तीन गीतों तक इंतजार कर, फिर निकले। एक मजबूत निर्णायक व्यक्तित्व हमारे बीच अब नहीं रहे। तहे दिल से इनके आत्मा की शांति की दुआ करती हूं। परिजन पुर्जन सभी को प्रभु इस शोक से गुजरने की क्षमता दें।”

FCynj0bVUAIdnZF?format=jpg&name=small
Sharda Sinha

बिहार की कोकिला हैं Sharda Sinha

आपको बता दें, Sharda Sinha बिहार की मशहूर गायिका हैं। इन्हें बिहार की कोकिला कहा जाता है। आज भी प्रदेश में रहने वालों को जब शारदा सिन्हा के गाने सुनाई देते हैं तो उन्हें अपनापन महसूस होने लगता है। शारदा सिन्हा के गानों की वजह से भावी पीढियां भी अपने लोकगीतों का आनंद उठा पाएंगी। शारदा सिन्हा ने लोक गीतों को जितनी मिठास और भाव के साथ गाया है वह लोगों के दिलों में वह उसी तरह से बैठ जाता है। यही वह कारण है कि शारदा सिन्हा आज हर वर्ग के लोगों में लोकप्रिय हैं। साल 2018 में शारदा सिन्हा को पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

संबंधित खबरें:

पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव, सैफई में श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

जानें मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक सफर कैसा रहा जो प्रधानमंत्री बनते-बनते रह गए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here