नोएडा के सेक्टर 12 में पुलिस ने किराये के एक फ्लैट में पिछले 3 महीने से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है ।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात में किसी ने सेक्टर12 के डब्ल्यू ब्लॉक के एक फ्लैट में सेक्स रैकेट चलने की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस ने फ्लैट पर रेड की। मौके से पुलिस ने  3 लड़कियों  और 7 युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से कई आपत्तिजनक स्थिति में थे। पुलिस सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह के सरगना समेत सभी को पकड़कर थाने ले आई। गिरोह के सरगना के रूप में सुल्तानपुर के रहने वाले जयप्रकाश यादव के रूप में हुई है।

आरोप यह भी है कि यह सेक्स रैकेट किसी पुलिस सुरक्षाकर्मी के संरक्षण में ही चल रहा था। एसएचओ सेक्टर-24 विनय प्रकाश सिंह ने बताया है कि गिरोह के सरगना जयप्रकाश के संपर्क में ही यह लड़कियां रहती थीं। डिमांड के हिसाब से वह फ्लैट पर लड़कियों को बुला लेता था। यह फ्लैट उसने 3 महीने से किराये पर ले रखा था। ग्राहक से मिलने वाली रकम में से आधी जयप्रकाश अपने पास रखता था, जबकि आधी रकम लड़कियों को दे देता था। मौके से पकड़ी गई लड़कियों में से दो दिल्ली की रहने वाली हैं, जबकि एक सेक्टर-15 की रहने वाली है। सरगना का नेटवर्क दिल्लीएनसीआर में फैला  हुआ है। उसके ग्राहक अन्य शहरों से भी आते थे। सरगना के अलावा पकड़े गए आरोपियों की पहचान सर्वेश यादव, सोनू कुमार, अभिमन्यु कुमार, दानिश, साहिल खान व कुणाल के रूप में हुई है। जिस मकान में यह काम हो रहा था, उसके ग्राउंड फ्लोर को जयप्रकाश ने किराये पर ले रखा था, जबकि ऊपर का फ्लोर बंद पड़ा हुआ था। टॉप फ्लोर पर भी कोई नहीं रहता था। लड़कियों और लड़कों के आने-जाने से आस-पड़ोस में रहने वाले लोग परेशान होने लगे थे। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना देने के बाद पुलिस ने यहां रेड की।

पुलिस इस गिरोह के बाकि कड़ियों की पड़ताल कर रही है।पुलिस को शक है कि इस गिरोह में मकान मालिक और अन्य प्रभावशाली लोग भी शामिल हो सकते हैं।पकड़े गए आरोपियों में दो खोदा, दो दादरी और अन्य सेक्टर 12 के रहने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here