पिछले साल तक अक्टूबर के पहले हफ्ते में स्कूल का समय बदल लिया जाता था लेकिन इस बार अक्टूबर का पहला हफ्ता बीत जाने के बाद भी स्कूलों का समय नहीं बदला गया है। बेसिका शिक्षा विभाग के वार्षिक कैंलेडर के मुताबिक, अक्टूबर के पहले हफ्ते में कक्षा एक से आठवीं तक का समय बदल दिया जाता है लेकिन इस बार इसमें कुछ बदलाव हुआ है, ऐसा बस मौसम को देखकर किया है।

दरअसल, अक्टूबर शुरु होने पर सर्दी होना शुरु हो जाता है। सिंतबर के आखिरी तक मौसम देखकर तो यही लगा कि गर्म कपड़े जल्दी ही निकालने पड़ेंगे लेकिन मौसम ने फिर करवट ऐसी बदल की तापमान बढ़ा दिया। जिसको देखते हुए जिलाधिकारी ने आदेश दिए जारी किए कि इस बार 17 अक्टूबर तक स्कूल में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों का समय नहीं बदला जाएगा। उनके स्कूल की टाइमिंग सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही रहेगी।

बेसिका शिक्षा अधिकारी राकेश श्रीवास ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के सलाना कैंलेडर के मुताबिक अक्टूबर के पहल हफ्ते में स्कूलों का समय बदलकर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया जाता है। ऐसा मौसम में ठंडक को देखकर किया जाता है। लेकिन इस बार मौसम में गर्मी को देखते हुए समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस बार 17 अक्टूबर तक बच्चों का स्कूल 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही रहेगा। 17 अक्टूबर के बाद समय बदलने पर विचार किया जाएगा। अब आगे जो भी निर्णय लिया जाएगा वो मौसम को देखकर ही लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here