Sagar Dhankhad Hatyakand:दिल्ली पुलिस ने सागर धनखड़ हत्याकांड के आरोपी पहलवान सुशील कुमार की जमानत का विरोध किया है। पुलिस ने हाईकोर्ट में छत्रसाल स्टेडियम में हुई हत्या, गवाहों की सुरक्षा और मुख्य आरोपी सुशील कुमार की जमानत पर अपना जवाब दाखिल किया है।
दिल्ली पुलिस ने गवाहों की सुरक्षा के मुद्दे पर कहा कि सभी पीड़ितों और गवाहों को सुरक्षा दी गई है। इसके साथ ही मामले की सुनवाई करने वाली रोहिणी कोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामले से जुड़े सभी लोगों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बल की तैनाती अदालत परिसर में की गई है। इस दौरान विशेष जांच की जाती है।
Sagar Dhankhad Hatyakand: हाईकोर्ट में स्थिति रिपोर्ट की दाखिल
Sagar Dhankhad Hatyakand: दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार की जमानत याचिका का विरोध करते हुए हाईकोर्ट में स्थिति रिपोर्ट दाखिल की है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि अगर सुशील को जमानत पर रिहा किया गया तो उसके भागने की आशंका है।
पीड़ितों और घायलों के साथ-साथ जांच के दौरान दर्ज अन्य सार्वजनिक गवाहों के बयानों से स्पष्ट है कि सुशील कुमार ने अन्य आरोपियों के साथ अपराध करने की साजिश रची थी। वही आरोपितों का नेतृत्व भी कर रहा था और वारदात का सरगना भी था।
Sagar Dhankhad Hatyakand
पुलिस ने कहा कि Sagar Dhankhad Hatyakand में सह-आरोपित के मोबाइल में मिले एक मिनट के वीडियो में भी सुशील कुमार के मौके पर मौजूद होने की भी पुष्टि हुई है।
जिसमें वह सह-आरोपितों के साथ न सिर्फ हाथ में डंडा लिए हुए दिख रहा है, बल्कि पीड़ितों को पीटता भी दिखाई दे रहा है। घटना के दौरान सुशील के फोन की लोकेशन भी शालीमार बाग, मॉडल टाउन और छत्रसाल स्टेडियम में सभी संबंधित स्थानों पर पाई गई थी।
संबंधित खबरें