Rojgar Mela 2023: 51 हजार युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, PM Modi बोले- “किसी परिवार के लिए दिवाली से कम नहीं ये मौका”

Rojgar Mela 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार (28 अक्टूबर) को रोजगार मेले के अंतर्गत 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे...

0
120
Rojgar Mela 2023
Rojgar Mela 2023

Rojgar Mela 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार (28 अक्टूबर) को रोजगार मेले के अंतर्गत 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि अब सरकार केवल घोषणा ही नहीं करती काम भी करती है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “रोजगार मेले की शुरुआत पिछले साल अक्टूबर में हुई थी और अब तक लाखों युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। आज 50,000 से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। दिवाली में अभी वक्त है, लेकिन 50,000 नियुक्ति पत्र पाने वालों के परिवारों के लिए यह मौका दिवाली से कम नहीं है।”

FotoJet 10
Rojgar Mela 2023

Rojgar Mela 2023: किन विभागों में मिली नौकरी?

पीएम मोदी द्वारा युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र विभिन्न विभागों के हैं। देश भर से चुने गए ये कर्मचारी गृह मंत्रालय, राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा, साक्षरता विभाग और मंत्रालय सहित सरकार के विभिन्न विभागों में शामिल होंगे। 

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “रोजगार मेले युवाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। हमारी सरकार युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मिशन मोड में काम कर रही है। हम न केवल नौकरियां प्रदान कर रहे हैं बल्कि पूरी प्रणाली को पारदर्शी भी बना रहे हैं। हमने न केवल भर्ती प्रक्रिया को सही किया, बल्कि कुछ परीक्षाओं का पुनर्गठन भी किया। कर्मचारी चयन आयोग के भर्ती चक्र में लगने वाला समय अब आधा हो गया है।”

यह भी पढ़ें: