
Rohit Ranjan: न्यूज़ एंकर रोहित रंजन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने और फर्जी वीडियो क्लिप चलाने का आरोप है। इस मामले में आज नोएडा पुलिस ने पत्रकार रोहित को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि ये कार्रवाई मंगलवार की सुबह- सुबह की गई है।
Rohit Ranjan: रोहित के घर पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस

इससे पहले आज सुबह एंकर के गाजियाबाद स्थित घर पर छत्तीसगढ़ पुलिस पहुंची। छत्तीसगढ़ पुलिस ने न्यूज एंकर को उनके घर से गिरफ्तार करने की कोशिश की। इस बात की जानकारी खुद रोहित रंजन ने ट्वीट कर दी।
एंकर ने आरोप लगाया कि बिना लोकल पुलिस की जानकारी के छत्तीसगढ़ पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आई है। इस पर गाजियाबाद पुलिस ने भी ट्वीट कर कहा कि मामला स्थानीय पुलिस की जानकारी में है। थाना इंदिरापुरम की पुलिस मौके पर मौजूद है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में रोहित रंजन पर राहुल गांधी के बयान को गलत तरीके से पेश करने के आरोप में केस दर्ज हुए हैं। बताया जा रहा है कि रायपुर पुलिस ने रोहित को कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट भी दिखाया था। उनके ट्वीट करने के बाद गाजियाबाद पुलिस भी उनके घर पहुंची। जहां छत्तीसगढ़ पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस को भी वारंट दिखाया। हालांकि, इसके बावजूद भी फिलहाल नोएडा पुलिस ने रोहित रंजन को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
संबंधित खबरें:
- Sidhu Moosewala को मारने के बाद हत्यारों ने मनाया जश्न, शूटर के मोबाइल में आरोपी पिस्टल लहराते दिखे, VIDEO VIRAL…
- डॉक्यूमेंट्री “Kaali” की निर्माता Leena Manimekalai की मुश्किलें बढ़ीं, देश के कई राज्यों में FIR दर्ज