Republic Day Parade 2022: भारत आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में आज 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड भारत की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के उत्सव के लिए कई अनूठी पहलों का प्रदर्शन कर रही है। कोहरे के बीच भव्य गणतंत्र दिवस परेड आज सुबह 10:30 बजे शुरू हुई। परंपरा के अनुसार, 871 फील्ड रेजिमेंट की सेरेमोनियल बैटरी द्वारा प्रस्तुत 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड के दौरान की 12 राज्यों कि झांकी निकाली जा रही है। सबसे पहले राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में DRDO की सामरिक शक्ति का प्रदर्शन किया। इसमें DRDO ने पनडुब्बी के लिए एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन सिस्टम तक्नीक दिखाई गई है।

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी में हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा, डोबरा-चंटी ब्रिज और बद्रीनाथ मंदिर को दर्शाया गया है।

Republic Day Parade 2022: परेड में गुजरात की झांकी
इस बार के परेड में गुजरात की झांकी को ‘गुजरात के आदिवासी आंदोलन’ की थीम से प्रदर्शित करता दिखाया गया है।

परेड में मेघालय की झांकी दिखाई गई। इस झांकी में एक महिला को बांस की टोकरी और कई बांस के उत्पादों को बुनते हुए दिखाया गया है।

गणतंत्र दिवस परेड में गोवा की झांकी ‘गोअन विरासत के प्रतीक’ पर आधारित है। यह झांकी फोर्ट अगुआड़ा, डोना पाउला और पणजी में स्थित आज़ाद मैदान में शहीदों के स्मारक को प्रदर्शित करती है।

हरियाणा की झांकी ने गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया है। इस बार हरियाणा का थीम ‘खेल में नंबर वन’ है।

राजपथ पर गणतंत्रा दिवस की परेड में भारतीय नौसेना की झांकी ने हिस्सा लिया।

राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में सिख लाइट इन्फैंट्री दस्ते भाग लिया। सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे इस रेजिमेंट के वर्तमान कर्नल हैं।

दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में सेंचुरियन टैंक, PT-76, MBT अर्जुन MK-I और APC पुखराज की टुकड़ी ने भाग लिया।


ये भी पढ़ें:
- Republic Day 2022 Parade: राजपथ पर भारतीय गणतंत्र ने दिखायी अपनी ताकत, यहां पढ़ें परेड की मुख्य बातें
- Republic Day 2022 पर शामिल नहीं होगा कोई भी विदेशी मुख्य अतिथि, कोरोना महामारी के कारण लगातार दूसरी बार हुआ ऐसा