102 लोगों को मिलेगा Padma Shri Award, जानें पद्मश्री से सम्मानित लोगों को क्या-क्या मिलती है सुविधाएं

0
827
Padma Shri Award
Padma Shri Award

Padma Shri Award: 73वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा की है। इस साल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 128 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। वहीं 102 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्‍मानित किया जाएगा। Padma Shri Award भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला सम्मान है जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि कला (Arts), शिक्षा (Education), उद्योग (Industry), साहित्य (Literature), विज्ञान (Science), खेल(Sports), चिकित्सा (Medicine), समाज सेवा (Social Service) और सार्वजनिक जीवन आदि में उनके विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। हर साल भारत सरकार की तरफ से इसकी घोषणा की जाती।

इन लोगों को Padma Shri Award से किया गया सम्मानित

Padma Shri Award
Padma Shri Award

प्रहलाद राय अग्रवाल, नजमा अख्तर, सुमित अंतिल, टी सेनका एओ, कमलिनी अस्थाना और नलिनी अस्थाना, सुब्बन्ना अय्यप्पन, जे के बजाज, सिर्पी बालासुब्रमण्यम, श्रीमद बाबा बलिया, संघमित्र बंद्योपाध्याय, माधुरी बर्थवाल, अखोन असगर अली बशारत,हिम्मतराव बावस्कर, हरमोहिंदर सिंह बेदी, प्रमोद भगत, एस बलेश भजंत्री, खांडू वांगचुक भूटिया, मारिया क्रिस्टोफर बिर्स्की, आचार्य चंदनाजी, सुलोचना चव्हाण, शकुंतला चौधरी, शंकरनारायण मेनन चुंडायिल को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा नीरज चोपड़ा को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

Padma Shri Award से सम्‍मानित लोगों का क्या-क्या मिलती है सुविधाएं

भारत के नागरिक पुरस्कारों के पदानुक्रम में यह चौथा पुरस्कार है इससे पहले क्रमश: भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्म भूषण का स्थान है। इसके अग्रभाग पर, “पद्म” और “श्री” शब्द देवनागरी लिपि में अंकित रहते हैं। 2021 तक, 3225 व्यक्ति इस पुरस्कार को प्राप्त कर चुके हैं।

प्रथम पद्मश्री अवार्ड (Padma Shri Award)

देश का पहला पद्म श्री अवार्ड ओलंपियन Balbir Singh Dosanjh को दिया गया था। बॉलीवुड में किसी अभिनेत्री को पहला पद्म श्री अवार्ड नर्गिस दत्‍त को दिया गया था।

Padma Awards से इन लोगों को किया गया है सम्मानित

Padma Awards 2021: Sushma Swaraj, PV Sindhu, Kangana Ranaut Among 119  Recipients

देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और पश्चिम बंगाल के पू्र्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। सत्य नडेला, सुंदर पिचाई और सायरस पूनावाला को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। प्रभा अत्रे, राधेश्याम खेमका को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। विक्टर बनर्जी, गुरमीत बावा, नटराजन चंद्रशेखरन, कृष्णा एल्ला-सुचित्रा एल्ला, मधुर जाफरी, देवेंद्र झाझरिया, राशिद खान,राजीव महर्षि,संजय राजाराम, प्रतिभा रे, स्वामी सच्चिदानंद, वशिष्ठ त्रिपाठी को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

संबंधित खबरें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here